एक्सप्लोरर

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस ने रॉकेट से हटाया यूएस और ब्रिटेन के झंडों का निशान, कहा- सुंदर दिखाई देगा हमारा रॉकेट

रूस को वैश्विक रूप से अलग-थलग करने के लिए तमाम देश उस पर कई तरह के कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं जिससे वह कई मोर्चों पर दुनिया से अचानक कट गया है.

रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है. दोनों देशों के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. यूक्रेन पर हमला करने की वजह से जहां अमेरिका, यूरोप समेत कई देशों ने उस पर प्रतिबंध लगाये हैं तो जवाब में रूस ने भी प्रतिबंधो का जवाब प्रतिबंधो से ही देने की ठानी है. 

ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रूस अंतरराष्ट्रीय स्पेस में भेजे जाने वाले रॉकेट पर अमेरिका और ब्रिटेन के झंडो के निशान को मिटा रहा है पर उसने वहां पर भारत के तिरंगे झंडे को लगा रहने दिया है. 

इस वीडियो में रूस अमेरिका, जापान और ब्रिटेन के झंडे ढके हुए है जबकि भारत के झंडे को उसके स्थान पर लगा रहने दिया गया है. रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने ट्वीट कर कहा कि लॉन्चर... हमने फैसला किया कि कुछ देशों के झंडे के बिना हमारा रॉकेट अधिक सुंदर दिखाई देगा.

किन देशों ने रूस पर लगाये हैं प्रतिबंध

गौरतलब है कि रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद दुनिया ने उसके खिलाफ एकजुट होने और आपूर्ति श्रृंखलाओं, बैंकिंग व्यवस्था, खेल और कूटनीतिक संबंध अन्य देशों से तोड़ लिये हैं. रूस को वैश्विक रूप से अलग-थलग करने के लिए तमाम देश उस पर कई तरह के कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं जिससे वह कई मोर्चों पर दुनिया से अचानक कट गया है.

बैंकिंग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी क्षमताएं काफी कम हो गई हैं. प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेलों में उसकी भागीदारी चरमरा रही है. यूरोप में उसके विमानों पर रोक लगा दी गई है. उसकी ‘वोदका’ (एक तरह की शराब) का अमेरिकी राज्यों ने आयात बंद कर दिया है. यहां तक कि स्विटजरलैंड, जो अपनी तटस्थता के लिए पहचाना जाता है वह भी सावधानी से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुंह मोड़ रहा है.

प्रबल तरीके से किया गया है रूस का बहिष्कार

केवल तीन दिन में, यूक्रेन पर आक्रमण के कारण रूस का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रबल तरीके से बहिष्कार किया गया है. हर दिन रूस के विदेशी मित्र लगातार कम होते जा रहे हैं. मैकलेस्टर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर एवं एक भू-राजनीति विशेषज्ञ एंड्रयू लैथम ने कहा, ‘‘स्थिति कुछ इस तरह से बदली है, जिसकी तीन-चार दिन पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. यह सब देखना वास्तव में बेहद अजीब है.’’
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल संकट में रूस तो मदद को आगे आया भारत, टैंकर से भेजे करीब 60 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल
तेल संकट में रूस तो मदद को आगे आया भारत, टैंकर से भेजे करीब 60 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल
अयातुल्ला खामनेई की 9 जुलाई को अंतिम विदाई, नितिन नबीन और खरगे को ईरान से मिला न्योता
अयातुल्ला खामनेई की 9 जुलाई को अंतिम विदाई, नितिन नबीन और खरगे को ईरान से मिला न्योता
एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से बिजली विभाग का प्रहार... रावलपिंडी में बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त
एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से बिजली विभाग का प्रहार... रावलपिंडी में बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त
यूएस सीनेटर बोले- चीन जाते समय फोन छोड़कर जाता हूं, भारत जाते वक्त साथ लेकर जाता हूं, बताई ये वजह
यूएस सीनेटर बोले- चीन जाते समय फोन छोड़कर जाता हूं, भारत जाते वक्त साथ लेकर जाता हूं, बताई ये वजह

वीडियोज

Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai
Ram Mandir Donation Scam | Mahadangal: आरोपियों का 'कच्चा-चिट्ठा', इन दस्तावेज़ों में छिपा है जवाब!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget