एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: रिपोर्ट्स में दावा- यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई से बचने के लिए खुद के पैर में गोली मार रहे रूसी सैनिक

बेलारूस की मीडिया आउटलेट NEXTA के अनुसार पुतिन के कुछ लोग यूक्रेनी गोला-बारूद की तलाश में हैं ताकि वे खुद के पैर में गोली मार सकें ताकि उनको लड़ाई में नहीं जाने की एक वजह मिल जाये.

पिछले महीने 24 फरवरी को अमेरिका और ब्रिटेन समेत तमाम पश्चिमी देशों की प्रतिबंधों की चेतावनियों को धता बताते हुये रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था. आज रूस-यूक्रेन युद्ध का 24वां दिन है. युद्ध के दौरान ब्रिटिश समाचार एजेंसियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उनकी रिपोर्टस के अनुसार लड़ाई से तंग आकर रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के हथियारों से खुद के पैरों में गोली मार ली है.

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है तीन हफ्ते से चल रही लड़ाई से थक कर सैनिक खुद के पैरों में गोली मार ले रहे हैं क्योंकि ऐसा करने से ही उनके पास वापस घर लौटने का रास्ता बच रहा है. आपको बता दें कि रिपोर्टस के अनुसार ही अब तक इस युद्ध में 7000 रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है. 

रूसी सैनिक कर रहे यूक्रेनी गोला बारूद की तलाश

डेली स्टार रिपोर्टस के अनुसार रूसी सैनिक अपने घर वापस जाने के लिये कठोर से कठोर कदम उठाने में झिझक नहीं रहे हैं. बेलारूस की मीडिया आउटलेट NEXTA के अनुसार पुतिन के कुछ लोग यूक्रेनी गोला-बारूद की तलाश में हैं ताकि वे खुद के पैर में गोली मार सकें ताकि उनको लड़ाई में नहीं जाने की एक वजह मिल जाये.

रूसी सैनिक की बातचीत रिकॉर्ड किये जाने का दावा

इन रिपोर्टस में दावा किया गया है कि उन्होंने एक रूसी सैनिक की बातचीत रिकॉर्ड की है. उस बातचीत में दावा किया गया है कि रूसी सैनिक कह रहा है कि वे 14 दिनों से हम पर गोली चला रहे हैं. हम डरे हुए हैं. हम खाना चुरा रहे हैं, घरों में घुस रहे हैं और आम नागरिकों की हत्या कर रहे हैं. उसका कहना है कि रूसी अधिकारियों ने घर जाने के लिए खुद के पैरों में गोली मार ली है, हर जगह लाशें हैं.

चीनी राष्ट्रपति का बाइडन को करारा जवाब, कहा- यूक्रेन संकट कोई ऐसी चीज नहीं, जिसे हम देखना चाहते हैं

अफगानिस्तान में महिला शिक्षा पर तालिबान का बड़ा फैसला, इन शर्तों के साथ दी महिलाओं को स्कूल जाने की इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget