एक्सप्लोरर

Putin Arrest Warrant: व्लादिमीर पुतिन की इन देशों में हो सकती है गिरफ्तारी, लेकिन... आईसीसी के अरेस्ट वॉरंट के बाद उठा सवाल

Vladimir Putin Arrest Warrant: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ आईसीसी ने गिरफ्तारी वॉरंट तो जारी कर दिया लेकिन उसके बाद से एक सवाल उठ रहा है कि उन्हें गिरफ्तार किया कैसे जाएगा?

Russia Ukraine War: कुछ दिनों पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया. ये वॉरंट यूक्रेन में युद्ध अपराधों के मामले को लेकर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) ने जारी किया. आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि पुतिन और मारिया के खिलाफ ये अरेस्ट वॉरंट वार क्राइम के जुर्म में जारी किया गया है.

पुतिन पर यूक्रेन के बच्चों को अवैध रूप से जबरन रूस में ले जाने का आरोप भी लगा. आईसीसी ने पुतिन पर बच्चों के निर्वासन में शामिल होने का आरोप लगाया है. वहीं रूस ने पिछले साल फरवरी के महीने में किए गए हमले के दौरान अत्याचार के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वो आईसीसी के फैसले को अहमियत नहीं देता है. ऐसे में जानने की कोशिश करते हैं कि किन देशों में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है और क्या पुतिन के खिलाफ इन आरोपों के तहत मुकदमा चल पाएगा?

तो क्या गिरफ्तार होंगे व्लादिमीर पुतिन?

इस मामले में बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रमिनल कोर्ट का कहना है कि व्लादिमीर पुतिन और मारिया के खिलाफ वार क्राइम को लेकर पर्याप्त सबूत इकट्ठे हो गए हैं. हालांकि आईसीसी ने इस बाबत विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया है लेकिन ह्यूमन राइट्स वॉच से जुड़ी रेचेल डेनवर का मानना है कि आईसीसी ने युद्ध अपराधों से जुड़े बहुत सारे सबूत जमा किए हैं और अदालत को सौंपे हैं. इसमें कई मामले मोबाइल फोन या फिर कैमरों पर रिकॉर्ड किए गए हैं.

अदालत में कितने टिक पाएंगे सबूत

बीबीसी की इसी रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल लॉ के प्रोफेसर गैरी सिंपसन का कहना है कि ये रास्ता लंबा और पेचीदा है और जहां तक गिरफ्तारी की सवाल है तो उसमें कुछ खास नहीं हो सकता. क्योंकि उन्हें गिरफ्तार करेगा कौन? रूस के लोग तो करेंगे नहीं और ये तभी संभव हो सकता है जब रूस ये युद्ध हार जाए और उस पर दूसरे देश का कब्जा हो जाए.

अगर पुतिन किसी ऐसे देश में जाते हैं जिसने इंटरनेशनल कोर्ट के समझौते पर हस्ताक्षर किए हों तो ऐसे में वे देश कानूनी तौर पर पुतिन को गिरफ्तार करने के लिए बाध्य होगा. तो आइए जानते हैं वो कौन से देश हैं जिनका आईसीसी से समझौता है.

इन देशों के साथ है आईसीसी का समझौता

आईसीसी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, दुनिया के 123 देश इसके सदस्य हैं. इनमें 33 अफ्रीकी देश, 19 एशियाई देश, 19 पूर्वी यूरोपीय देश, 28 लैटिन अमेरिकी और कैरिबियाई देश और 25 पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देश हैं. आईसीसी के सदस्य देशों में अर्जेंटना, ऑस्ट्रिया, बांग्लादेश, बेल्जियम, कनाडा, कॉन्गो, डेनमार्क, एस्टोनिया, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, जापान, केन्या, लक्ज बर्ग, मालदीव्स, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड्स, पोलैंड, पुर्तगाल, साउथ कोरिया, स्वीडन, स्पेन, ताजिकिस्तान, यूके और वेनेजुएला जैसे देश शामिल हैं.

कहां फंसेगा पेंच

आईसीसी ने भले ही पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी कर दिया हो लेकिन मुकदमा तब तक जारी नहीं किया जा सकता जब तक उन्हें हिरासत में न लिया जाए या फिर पुतिन फिजिकली मौजूद न हों. दूसरा ये भी है कि ये केस इसलिए चलाना मुश्किल है क्योंकि रूस आईसीसी का सदस्य है ही नहीं और इसी वजह से वो इस अरेस्ट वॉरंट को तवज्जो नहीं दे रहा है.

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन ने NATO को चेताया, बोले- बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करेगा रूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?

Embed widget