एक्सप्लोरर

भारत के 'बेस्टफ्रेंड' रूस के साथ बढ़ी पाकिस्तान की नजदीकियां, साथ में किया नौसैनिक युद्धाभ्यास, क्या भारत को डराने की है कोशिश

Russia-Pakistan: हाल के समय में रूस और पाकिस्तान के बीच सैन्य संबंध बेहतर हुए हैं. दोनों देशों ने साथ में सैन्य अभ्यास भी किया.

Relations between Russia-Pakistan: रूस और पाकिस्तान के बीच संबंध तेजी से बेहतर हो रहे हैं, जिससे भारत की चिंताएं बढ़ सकती हैं. पहले रूस भारत से करीबी संबंधों के कारण पाकिस्तान से दूरी बनाए हुए था, लेकिन बदलते भू-राजनीतिक हालात ने दोनों देशों को नजदीक लाने पर मजबूर कर दिया है. 

हाल ही में रूस और पाकिस्तान ने एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया, जिसमें रूसी नौसेना के तीन युद्धपोत शामिल थे. पिछले वर्ष दोनों देशों ने मालवाहक जहाजों के जरिए सीधा व्यापार शुरू किया था. इसके अलावा पाकिस्तान ने रूस से सीमित मात्रा में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस भी खरीदी है.

साथ में किया नौसैनिक अभ्यास

बिजनेस रिकॉर्डर की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी और रूसी नौसेनाओं ने उत्तरी अरब सागर में द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास अरेबियन मानसून-VI का सफल आयोजन किया. इस अभ्यास ने समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता को मजबूत किया. अभ्यास में दोनों नौसेनाओं के कई युद्धपोत और अन्य सैन्य संपत्तियां शामिल थीं, जिनमें पाकिस्तानी नौसेना का एक डिस्ट्रॉयर, एक ऑफशोर पेट्रोल वेसल, एक फास्ट अटैक क्राफ्ट (मिसाइल), एक समुद्री गश्ती विमान और एक मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) शामिल था.

पाकिस्तान की एयर फाॅर्स ने भी लिया हिस्सा

इस अभ्यास में पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) के लड़ाकू विमानों ने भी विभिन्न परिचालन गतिविधियों में हिस्सा लिया. अभ्यास के दौरान मल्टी-डायमेंशनल समुद्री युद्धाभ्यास किए गए, जिससे अंतर-संचालन को बढ़ावा मिला और समुद्री सुरक्षा खतरों से निपटने की रणनीतियां विकसित की गईं. अभ्यास के समुद्री चरण से पहले रूसी नौसेना के जहाज कराची पहुंचे, जहां कई बैठकें आयोजित की गईं. इनमें क्रॉस-शिप विज़िट, हार्बर ड्रिल और टेबलटॉप चर्चाएं शामिल थीं.

जिन्ना की मजार पर पहुंचे रूसी नौसैनिक

इसके अलावा रूसी नौसेना के अधिकारियों ने पाकिस्तान नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और मजार-ए-कायद पर पुष्पांजलि अर्पित कर पाकिस्तान के संस्थापक को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान पाकिस्तान पहुंचे रूसी युद्धपोतों में फ्रिगेट आरएफएस रेज्की, आरएफएस अल्दार त्सिडेंजापोव और मध्यम समुद्री टैंकर आरएफएस पेचेंगा शामिल थे. लंबे समय बाद रूसी युद्धपोत पाकिस्तान के तटों पर पहुंचे, जो दोनों देशों के बढ़ते सैन्य सहयोग का संकेत है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

125 साल पुराने गुरुद्वारा के ढहाए जाने पर भारत ने लगाई लताड़, लाइन पर आया पाकिस्तान, अब लिया ये एक्शन
125 साल पुराने गुरुद्वारा के ढहाए जाने पर भारत ने लगाई लताड़, लाइन पर आया पाकिस्तान, अब लिया ये एक्शन
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत-पाकिस्तान में हो बात, 117 लोगों ने इधर लिखी चिट्ठी, उधर भारत ने UN में PAK को लेकर साफ किया स्टैंड, जानें क्या कहा?
भारत-पाकिस्तान में हो बात, 117 लोगों ने इधर लिखी चिट्ठी, उधर भारत ने UN में PAK को लेकर साफ किया स्टैंड, जानें क्या कहा?
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget