एक्सप्लोरर

Red Alert: '3 साल में ऑस्ट्रेलिया की चीन से जंग', विदेशी मीडिया की 'रेड अलर्ट' रिपोर्ट में दावा, वजह भी बताई

Australia-China War: रेड अलर्ट के नाम की इस रिपोर्ट को 5 डिफेंस एक्सपर्ट ने लिखा है. इसमें कहा गया है कि अधिकतम तीन साल में युद्ध शुरू हो जाएगा और ऑस्ट्रेलिया का इससे बचना मुश्किल होगा.

War Between Australia And China: ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच अगले 3 साल में जंग हो सकती है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में इस खतरे को लेकर आगाह करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जंग के लिए तैयार रहने को कहा है. ऑस्ट्रेलिया के दो प्रमुख अखबारों सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड और द एज ने इस बारे में एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार की है. ताइवान न्यूज ने इस रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी है.

रेड अलर्ट नाम की इस रिपोर्ट को 5 रक्षा विश्लेषकों- एलक फिनकेल, पीटर जेनिंग्स, लाविना ली, मिक रेयॉन और लेसली सीबेक ने लिखा है. इसे ऑस्ट्रेलिया के 9 प्रमुख मीडिया संस्थानों में प्रकाशित किया गया है.

जंग से बचना होगा मुश्किल- रिपोर्ट
रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश ऑस्ट्रेलियाई नागरिक जिस तरह सोचते हैं उसकी तुलना में ताइवान और चीन से जुड़े संघर्ष की संभावना बहुत अधिक है. अगर युद्ध होता है तो अमेरिका के साथ देश के गठबंधन को देखते हुए, ऑस्ट्रेलिया के लिए इसमें शामिल होने से बचना बहुत मुश्किल होगा.

विश्लेषकों का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया युद्ध के लिए तैयार नहीं है और उसे ऐसी स्थिति के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.

2027 में हो सकती है जंग
रिपोर्ट में कहा गया है कि युद्ध के खतरे के जोखिम का आकलन राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आक्रामक रुख और तेजी से चीन की बढ़ती सैन्य ताकत पर आधारित है. इसमें तीन साल की समय सीमा की बात कही है, क्योंकि 2027 में ताइवान का तनाव निर्णायक बिंदु पर पहुंच जाएगा. इस समय तक चीन ताइवान स्ट्रेट में अमेरिका पर सैन्य बढ़त हासिल कर चुका होगा.

विश्लेषकों के अनुसार चीन का डेमोग्राफिक संकट भी इसकी वजह है. शी जिनपिंग के पास इतने बड़े संघर्ष की तरफ आगे बढ़ने के लिए सीमित रास्ते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर ऐसी स्थिति बनती है कि संघर्ष टाला नहीं जा सकता तो यह अमेरिका के लिए अधिक होगा कि ताइवान स्ट्रेट में युद्ध जल्द शुरू हो जाए. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए क्यों जरूरी ताइवान?
हालांकि, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि युद्ध में शामिल होने को लेकर आस्ट्रेलियाई लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, रक्षा विश्लेषक मिक रेयान ने लिखा है कि आस्ट्रेलिया ने पहले ही ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका के साथ रहने का फैसला किया है.

रिपोर्ट में ताइवान युद्ध के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया है कि ताइवान पर कोई भी हमला न तो मामूली मामला है और न ही स्थानीय. सफल होने पर दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशांत महासागर के द्वीपीय राज्यों पर बीजिंग का प्रभुत्व हो सकता है. दुनिया के लिए ऑस्ट्रेलिया की वाणिज्यिक और सुरक्षा जीवनरेखा केवल बीजिंग की खुशी पर निर्भर करेगी. 

यह भी पढ़ें

'हिंदू मंदिरों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई होगी...', ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने दिया आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget