एक्सप्लोरर

जापान में PM की कुर्सी के लिए 9 दावेदार, तीन के बीच कड़ा मुकाबला, एक महिला भी शामिल

Japan PM election: जापान में पीएम पद के चुनाव के लिए लड़ाई तेज हो गई है. इस बार रिकॉर्ड 9 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं. फिलहाल, तीन उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है.

Japan PM election: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी शुक्रवार को अपने नए नेता का चुनाव करेगी और विजेता देश का अगला प्रधानमंत्री बनेगा. रिकॉर्ड 9 उम्मीदवारों में से तीन कैंडिडेट के बीच कड़ा मुकाबला है. इसमें से कौन प्रधानमंत्री बनेगा यह चुनाव परिणाम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. मौजूदा समय में जापान के अंदर जीवन-यापन की लागत बढ़ रही है. कमजोर येन और उच्च मुद्रास्फीति के कारण यह और भी बढ़ गई है. दूसरी तरफ जापान को क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों और चीन सहित पड़ोसियों के साथ टकराव का सामना करना पड़ रहा है.

रॉयटर्स की की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय से सत्तारूढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक (एलडीपी) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं. जिन तीन प्रतिद्वंदियों के बीच कड़ा मुकाबला है, उसमें आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची का भी नाम शामिल हैं, अगर साने तकाइची प्रधानमंत्री बनती हैं तो वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी. इसके अलावा लोकप्रिय राजनीतिक वंश से आने वाले करिश्माई युवा सर्फर शिंजिरो कोइज़ुमी भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं. वहीं पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा भी पीएम पद के दावेदार हैं. शिगेरू इशिबा पीएम पद के लिए इस बार पांचवीं और अंतिम कोशिश में हैं.

अमेरिका से पहले जापान में हो सकता है आम चुनाव
जापान में आम चुनाव अगले साल होने हैं, लेकिन जीतने वाला उम्मीदवार उससे पहले ही अचानक चुनाव कराने का विकल्प चुन सकता है. कुछ रिपोर्ट्स का सुझाव है कि यह नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले भी हो सकता है. प्रधानमंत्री फूमिओ किशिदा ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वे राजनीतिक घोटालों के कारण इस्तीफा दे देंगे, जिसके कारण उनके इस्तीफे की मांग उठ रही थी. जापान में अब विजेता को आम चुनावों से पहले एलडीपी की छवि सुधारने का काम सौंपा जाएगा.

जापान के पीएम चुनाव पर क्या बोले विशेषज्ञ?
टोक्यो यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर यू उचियामा ने रॉयटर्स से कहा, इस बार इशिबा, ताकाइची और कोइज़ुमी काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. इसके बावजूद यह कहना मुश्किल है कि इन तीन उम्मीदवारों में से रेस कौन जीतेगा. प्रोफेसर ने कहा कि चुनाव के अंतिम परिणाम आने तक तीनों उम्मीदवारों में से किसकी जीत होगी यह नहीं कहा जा सकता है. 

यह भी पढ़ेंः Indian Embassy China: चीन में रहने वाले भारतीयों को फरमान जारी, जल्द कराओ रजिस्ट्रेशन नहीं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget