एक्सप्लोरर

Pakistan: क्या TTP के निशाने पर थे क्रिकेटर, क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम के पास हुआ आतंकी हमला, बाल-बाल बचे खिलाड़ी

Pakistan News: तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली थी. आतंकी संगठन का कहना है कि उसने सुरक्षा अधिकारियों को निशाना बनाया था.

Pakistan Terrorist Attack: आतंकवादियों को पनाह देना अब पाकिस्तान को ही भारी पड़ रहा है. अब पाकिस्तान में आतंकियों का खतरा हर कदम पर मंडराया करता है. कौन सा आतंकी संगठन यहां कब किसको निशाना बना ले यह पता नहीं चलता है. रविवार (5 फरवरी) को पड़ोसी मुल्क एक बार फिर धमाके से दहल गया. बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में हुए बम धमाके में कम से कम पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए.

इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है. धमाका क्वेटा शहर के नवाब अकबर बुगती स्टेडियम के काफी पास हुआ. धमाके के वक्त स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का प्रदर्शनी मैच चल रहा था और पाकिस्तान के कई दिग्गज क्रिकेटर स्टेडियम में मौजूद थे. 

बाल-बाल बचे कई खिलाड़ी

इस हमले में पाक क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम और पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी समेत कई खिलाड़ी बाल-बाल बचे. हालांकि, इस धमाके में किसी भी खिलाड़ी को कोई चोट नहीं लगी. स्टेडियम के पास धमाका होते ही मैच को तुरंत रोका गया और खिलाड़ियों को तुरंत ड्रेसिंग रूम ले जाया गया. हालांकि बाद में मैच को फिर से शुरू कराया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "जैसे ही धमाका हुआ ऐहतियात के तौर पर मैच रोक दिया गया और खिलाड़ियों को कुछ देर के लिए ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया. बाद में मैच बहाल हो गया." 

विस्फोट का वीडियो वायरल

बलूचिस्तान पोस्ट ने इस आतंकी हमले का एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विस्फोट के बाद इलाके में धुआं-धुआं भरा नजर आ रहा है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "क्वेटा के बेहद सुरक्षित इलाके में पुलिस मुख्यालय और क्वेटा छावनी के प्रवेश द्वार के पास एक बम विस्फोट. कई लोगों के घायल होने की खबर है." विस्फोट के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है.

TTP ने ली घटना की जिम्मेदारी

एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा, "बचाव कार्य पूरा कर लिया गया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है." वहीं, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) आतंकी संगठन ने हमले के बाद एक बयान जारी करके इस हमले की जिम्मेदारी ली. टीटीपी ने अपने बयान में कहा गया है कि सुरक्षा अधिकारियों को इस धमाके में निशाना बनाया गया था. धमाके के बाद एक बार फिर पाकिस्तान में डर का माहौल बन गया है.

ये भी पढ़ें-Kashmir Solidarity Day: कश्मीर एकजुटता दिवस मनाने पर शहबाज जमकर हुए ट्रोल, लोगों ने पूछा- आटा मिला क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget