एक्सप्लोरर

बचेगी या गिर जाएगी इमरान खान की सरकार, पाक के पीएम विश्वासमत प्रस्ताव को तैयार, कहा- हार गया तो...

देश की जनता को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा कि वे शनिवार को विश्वासमत प्रस्ताव ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर वे इसमें हार जाते हैं तो वे विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हैं.

इस्लामाबाद: अपनी सरकार पर मंडरा रहे संकट के बादल के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की जनता को संबोधित किया. उन्होंने यूसुफ ऱजा गिलानी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे शनिवार को कॉन्फिडेंस मोशन (विश्वासमत प्रस्ताव) ले रहे हैं.

गौरतलब है कि बुधवार को सीनेट के चुनाव में युसूफ रजा गिलानी ने इमरान खान सरकार के वित्त मंत्री हफीज शेख को हरा दिया. खास बात ये कि इमरान खान की पार्टी के सदस्यों ने भी यूसुफ रजा गिलानी को वोट किया. इस पर इमरान खान ने कहा कि उनके सांसद पैसे लेकर बिक गए हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग धन हासिल कर वोट खरीदने और बेचने में शामिल हैं, वे पाकिस्तान के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रहे हैं.

इमरान खान ने कहा, “मै चाहें विपक्ष में बैठूं या असेंबली के बाहर बैठूं...लेकिन मैं उनको नहीं छोड़ूंगा जो मुल्क का पैसा लेकर बैठे हैं. शनिवार को मैं कॉन्फिडेंस मोशन ले रहा हूं...आप हाथ उठा कर बताएं कि आप मेरे साथ नहीं हैं. मैं विपक्ष में बैठ जाऊंगा लेकिन ओपेन बैलेट हो. अगर हार गया तो विपक्ष में बैठूंगा. मेरी ज़िंदगी में कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा.” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि यूसुफ रजा गिलानी पैसे की बदौलत जीते. देश की जम्हूरियत कमजोर हुई है.

बता दें कि चुनाव पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली का नहीं बल्कि सीनेट का था मगर इस्लामाबाद सीनेट के चुनाव में नेशनल एसेंबली के सदस्य ही वोट करते हैं. पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में कुल 342 सीटें हैं जिनमें से 272 चुन के आते और बाकी मनोनीत होते हैं. ऐसे में अगर नो कांफिडेंस में विपक्ष आधे से एक ज़्यादा वोट पाने में कामयाब हो गया तो इमरान सरकार गिर सकती है.

म्यांमार में तख्तापलट के बाद लगातार बिगड़ रहे हालात, सुरक्षाबलों की कार्रवाई के चलते 2 दिन में मारे गए 56 लोग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget