एक्सप्लोरर

इधर ट्रंप की खुशामद करता रहा पाकिस्तान, उधर सामने आई शहबाज शरीफ की नींद उड़ाने वाली अमेरिकी रिपोर्ट, जानें क्या है इसमें

Pakistan US: इन दिनों अमेरिका और पाकिस्तान की नजदीकी काफी बढ़ गई है, लेकिन मानवाधिकार की एक रिपोर्ट ने पाक को फिर से बेनकाब कर दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारत से नाराज चल रहे हैं. उन्होंने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, लेकिन इस बीच उनकी पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ गई है. पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर हाल ही में दो बार अमेरिका पर गए. हालांकि इस बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अमेरिका ने मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर एक वार्षिक रिपोर्ट जारी की है. रॉयटर्स के मुताबिक इस रिपोर्ट के जरिए पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई गई है.

अमेरिका ने मंगलवार (12 अगस्त) को इस रिपोर्ट को जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान मानवाधिकार हनन के मामलों में सिर्फ कभी-कभी कार्रवाई करता है. इसमें भारत का भी जिक्र है. राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका ने इस वैश्विक मानवाधिकार रिपोर्ट का आकार छोटा कर दिया है. इसके साथ ही सहयोगी देशों की आलोचना को भी नरम कर दिया गया है. भारत और पाकिस्तान को लेकर आई रिपोर्ट छोटी है.

रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान को लेकर क्या कहा गया

रिपोर्ट में भारत को लेकर गया है, ''सरकार ने मानवाधिकार उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ न्यूनतम विश्वसनीय कदम उठाए. उनके खिलाफ कम एक्शन लिया गया है.'' वहीं पाकिस्तान को लेकर कहा गया, ''सरकार ने मानधिकार हनन करने वाले अधिकारियों के लिए शायद ही कभी सख्त कदम उठाए.'' यह रिपोर्ट पाकिस्तान को करारा झटका देने वाली है.

क्या भारत और अमेरिका के बीच बढ़ गई है दूरी

ट्रंप को इस बात से दिक्कत है कि भारत, रूस से क्यों तेल खरीदता है. उन्होंने कहा था कि भारत अच्छा साझेदार नहीं है. ट्रंप ने यही कहकर टैरिफ को दोगुना कर दिया. पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया. दूसरी ओर अमेरिका और पाकिस्तान की दूरी कम हो गई है. वे दोनों ऑपरेशन सिंदूर के बाद काफी करीब आ गए हैं. पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर दो बार अमेरिका का चक्कर काट चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget