एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन, एक सप्ताह में ये दूसरा मामला

पाकिस्तान में कुछ वक्त पहले एक सिख लड़की के धर्म परिवर्तन का मामला जोर-शोर से उठाया गया था, अब पाकिस्तान के ही सिंध प्रांत में एक हिंदू लड़की को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है.

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू लड़की को कथित तौर पर अगवा करके उसे इस्लाम में धर्मांतरित कराने का एक नया मामला सामने आया है. एक ही हफ्ते में हिंदू लड़की के जबरन धर्मांतरण का यह दूसरा मामला है. एक गैर लाभकारी संगठन ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि रेणुका कुमारी को 29 अगस्त को सुक्कूर के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से अगवा किया गया है.

एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि रेणुका को संस्थान से अगवा किया गया है. वह वहां से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी. उन्होंने कहा, "हमारी जानकारी के मुताबिक यह सिंध प्रांत में हिंदू लड़की को अगवा करने और जबरन इस्लाम में धर्मांतरित करने का दूसरा मामला है."

लड़की के भाई ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उसने कहा, "कहा जाता है कि अगवा करने में साथ में पढ़ने वाला छात्र बाबर अमन का हाथ है. पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है."

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और अभी यह पता नहीं चल सका है कि लड़की अपने आप गई है या उसे अगवा किया गया है. पाकिस्तान में हिंदू लड़की को अगवा करके किसी मुस्लिम युवक से शादी कराने से पहले जबरदस्ती इस्लाम कबूल कराने के अनेक मामले सामने आते रहते हैं.

जबरन धर्मांतरण के विरोध में हिंदू समुदाय के नेता और अन्य लोगों ने सिंध में विरोध प्रदर्शन किया. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते 19 साल की एक सिख लड़की को अगवा कर उसे इस्लाम में धर्मांतरित कर एक मुसलमान युवक से उसका विवाह करा दिया गया था.

यह भी पढ़ें:

पाक के तेवर ढीले, जीवनरक्षक दवाओं की कमी के बाद भारत के साथ बहाल किया आंशिक व्यापार

ब्रिटेन: पीएम बोरिस जॉनसन ने बहुमत खोया, कंजरवेटिव पार्टी के एक सांसद डेमोक्रेट्स में हुए शामिल

रूस में 36 घंटे के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश के नए अवसर तलाशेंगे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget