एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: ईदगाह बाजार में विस्फोट, 20 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कुर्रम एजेंसी में भीड़ भरे सब्जी बाजार में शनिवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए.

डॉन ऑनलाइन ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी इकरामुल्लाह खान के हवाले से कहा कि पाराचिनार क्षेत्र के भीड़ भरे ईदगाह बाजार में सुबह रिमोट के जरिए बम विस्फोट किया गया.

अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि घायलों में से कुछ की स्थिति नाजुक है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बाजार में शवों को चारों ओर बिखरे हुए देखा और लोगों को सहायता के लिए चीखते-चिल्लाते देखा.

उसने कहा, "वहां कोई एम्बुलेंस नहीं था और घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाना पड़ा." समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आतंकवादी गुट तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) ने ई-मेल के जरिए जारी बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

टीटीपी गुट ने कहा कि यह हमला आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-झांगवी के प्रमुख आसिफ चुतो की मौत का बदला लेने के लिए किया गया, जो इस सप्ताह की शुरुआत में पंजाब प्रांत में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन अन्य लोगों के साथ मारा गया था.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की है. अफगानिस्तान के तीन प्रांतों की सीमा से लगे होने के कारण कुर्रम बहुत संवेदनशील कबायली क्षेत्र माना जाता है.

सीमा पार आंतकवादियों की आवाजाही का यह एक प्रमुख मार्ग रहा है. ईदगाह बाजार में दिसंबर 2015 में हुई ऐसी ही एक घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी और 70 अन्य घायल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget