एक्सप्लोरर

US Capitol पर लगे बैरिकेड में कार टकराने से अधिकारी की मौत, घायल संदिग्ध ने अस्पताल में तोड़ा दम

अमेरिकी संसद के पास एक कार ने बैरिकेड में टक्कर मार दी थी. जिसमें घायल होने के कारण एक पुलिस अधिकारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं इस घटना में घायल हुए कार चालक की भी अस्पताल में मौत हो गई.

वाशिंगटनः अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल) के बाहर लगे बैरिकेड में शुक्रवार दोपहर एक कार के टकराने से दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई. वहीं, पुलिस की ओर से चलाई गई गोली से कार चालक भी घायल हो गया. बाद में चाकू से हमला करने से संदिग्ध चालक की भी अस्पताल में मौत हो गई. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है.

घायल अधिकारी और संदिग्ध की मौत

कैपिटल पुलिस के कार्यकारी प्रमुख वाई पिटमैन ने संवाददाताओं से कहा कि घायल अधिकारियों में से एक की हालत गंभीर थी, जिन्होंने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि इस घटना में कार चालक की भी अस्पताल में मौत हो गई. हालांकि, पिटमैन ने मारे गए अधिकारी और कार चालक की पहचान उजागर नहीं की.

इस बीच, अधिकारियों ने इस घटना को आतंकवादी हमले से संबंधित होने से इंकार किया है. साथ ही उन्होंने शुक्रवार की घटना और छह जनवरी को हुए दंगों के बीच तत्काल किसी संबंध से भी इंकार किया है.

इससे पहले जनवरी में पांच लोगों की हुई थी मौत 

कार टकराने और गोलीबारी की यह घटना कैपिटल के पास एक तलाशी चौकी पर हुई. इस घटना ने गत छह जनवरी को अमेरिकी कैपिटल में घुसी भीड़ द्वारा मचाए गए उत्पात की यादें ताजा कर दी, जब राष्ट्रपति पद पर जो बाइडन की जीत के संबंध में अमेरिकी संसद सदस्य मतदान कर रहे थे.

कैपिटल में छह जनवरी को हुई हिंसा के दौरान कैपिटल पुलिस अधिकारी ब्रायन सिकनिक समेत पांच लोगों की मौत हुई थी. अधिकारियों ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि कार चालक के पास चाकू था, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई. शुक्रवार की घटना के बाद अमेरिकी कैपिटल परिसर को बंद कर दिया गया और कर्मचारियों को बाहर आने या अंदर जाने से रोक दिया गया.

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का कुख्यात गैंगस्टर्स के खिलाफ बड़ा ऑपेरशन जारी, एनकाउंटर के बाद रोहिणी से 2 बदमाश गिरफ्तार

महाराष्ट्र में पहली बार आए कोरोना के 47 हजार से अधिक नए केस, CM ठाकरे ने दिए लॉकडाउन के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget