एक्सप्लोरर

किम जोंग ने 'दुश्मन' दक्षिण कोरिया से खत्म किया सैन्य और राजनीतिक रिश्ता

आरोप है कि दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की गरिमा को चोट पहुंचाई है. जिसके बाद दक्षिण कोरिया से रिश्ते तोड़ने का निर्णय लिया.

सियोल: उत्तर कोरिया ने सीमा पर उसके खिलाफ प्योंगयांग-विरोधी पर्चे भेजे जाने के बाद अपने 'दुश्मन' देश दक्षिण कोरिया की कड़ी निंदा की. इसके बाद उत्तर कोरिया ने एक्शन लेते हुए दक्षिण कोरिया से सैन्य और राजनीतिक संपर्क खत्म करने का ऐलान किया है. ये जानकारी कोरियाई न्यूज एजेंसी ने दी है.

कोरियाई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उत्तर और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के बीच संपर्क लाइन को पूरी तरह से काट दी जाएगी. 9 जून 12 बजे से उत्तर कोरिया द्वारा अंतर-कोरियाई संपर्क कार्यालय और राष्ट्रपति कार्यालयों के बीच हॉटलाइन को खत्म कर दिया जाएगा.

हाल के दिनों में उत्तर कोरिया ने सीमा पर उसके खिलाफ गुब्बारों में पर्चे भेजने पर सख्त नाराजगी दिखाई थी और पड़ोसी देश के साथ संपर्क कार्यालय, संयुक्त फैक्टरी पार्क को स्थायी रूप से बंद करने तथा 2018 में हुए शांति समझौते को समाप्त करने की चेतावनी भी दी थी. दक्षिण कोरिया ने अभी उत्तर कोरिया की चेतावनी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

क्या है मामला

दक्षिण कोरिया ने हाल ही में कहा था कि वह उत्तर कोरिया के साथ फिर से तनावपूर्ण हो रहे संबंधों को बचाने के लिए वह देश की ओर गुब्बारों से पर्चे भेजने से कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए नए कानून बनाएगा.

दरअसल, उत्तर कोरिया से भाग कर दक्षिण कोरिया पहुंच चुके लोग और कार्यकर्ता बड़े गुब्बारों में पर्चे लगा कर उत्तर कोरिया की तरफ भेजते हैं जिनमें उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के परमाणु कार्यक्रमों के लिए उनकी निंदा और देश में मानवाधिकारों के उल्लंघन का जिक्र होता है.

किम-जोंग उन ने बुलाई पोलित ब्यूरो की बैठक, बाहरी मामलों पर चर्चा नहीं

इससे पहले उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने वर्कर्स पार्टी की एक पोलित ब्यूरो बैठक की अध्यक्षता की और केमिकल उद्योग को विकसित करने के तरीकों पर चर्चा की. लेकिन अंतर-कोरियाई मुद्दे और अन्य बाहरी मामले एजेंडे में शामिल नहीं थे. दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, यह बैठक रविवार को हुई. यह दक्षिण कोरिया से प्योंगयांग-विरोधी पर्चे भेजे जाने के बाद जवाब के तौर पर उत्तर कोरिया द्वारा अंतर-कोरियाई संपर्क कार्यालय को खत्म करने की कसम खाने के समाप्त करने का संकल्प लेने के दो दिन बाद हुई.

उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए ने एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा कि एजेंडे में चार मुद्दे थे, लेकिन पर्चो का मुद्दा नहीं था. केसीएनए ने कहा, "बैठक में देश की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को विकसित करने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहराई से चर्चा हुई." इसने कहा कि एजेंडे में केमिकल उद्योग को विकसित करने में आ रही कुछ समस्याओं पर चर्चा हुई.

किम ने केमिकल उद्योग के महत्व पर जोर देते हुए इसे 'उद्योग की नींव और देश की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख मोर्चा' कहा. उन्होंने विशेष रूप से, 'सी 1 केमिकल उद्योग' के विकास का आह्वान किया, यह एक कोयला-गैसीकरण परियोजना है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget