एक्सप्लोरर

Ballistic Missile: उत्तर कोरिया ने लगातार दूसरे दिन दागी बैलिस्टिक मिसाइल, दक्षिण कोरिया ने जताई चिंता

North Korea: साउथ कोरिया में सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि प्योंगयांग से पूर्वी सागर की ओर दागी गई लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का पता लगाया है.

North Korea Fires Second Ballistic Missile: अमेरिका की धमकी के बावजूद उत्तर कोरिया (North Korea) ने शुक्रवार (18 नवंबर) को दूसरे दिन लगातार दूसरी बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) दाग कर कोरियाई द्वीप में सनसनी फैला दी है. दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में एक और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. दो दिनों में प्योंगयांग की तरफ से यह दूसरी बार मिसाइल को लॉन्च किया गया है. उत्तर कोरिया ने हाल के दिनों में एक रिकॉर्ड-ब्रेकिंग लॉन्चिंग जारी रखी है, जिसने परमाणु परीक्षण के डर को बढ़ा दिया है. 

सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उसने प्योंगयांग के सुनान क्षेत्र से पूर्वी सागर की ओर दागी गई लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का पता लगाया है. हालांकि, मिसाइल के प्रकार या रेंज के बारे में तुरंत विस्तार से नहीं बताया गया है. जापान ने भी उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण की पुष्टि की है. जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि माना जाता है कि यह होक्काइडो के उत्तरी क्षेत्र से देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के भीतर पानी में गिर गया था.

विमानों और जहाजों को नुकसान नहीं

जापानी प्रधानमंत्री किशिदा ने बैंकाक शिखर सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से कहा कि ऐसा माना जाता है कि उत्तर कोरिया की ओर लॉन्च की गई बैलिस्टिक मिसाइल होक्काइडो के हमारे ईईजेड पश्चिम में गिराई गई है. उन्होंने कहा कि जहाजों या विमानों को नुकसान की कोई प्रारंभिक रिपोर्ट नहीं मिली थी.

उत्तर कोरिया ने दी चेतावनी

उत्तर कोरिया ने कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के एक दिन बाद इसे लॉन्च किया है. उत्तर कोरिया के विदेश मामलों के मंत्री चो सोन हुई ने चेतावनी दी थी कि संयुक्त राज्य अमेरिका अपने साथियों को जितनी मदद करेगा, इसके जवाब में उत्तर कोरिया उनती ही कड़ी कार्रवाई करेगा. वाशिंगटन परमाणु-सशस्त्र उत्तर से बढ़ते उकसावे के जवाब में क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने और संयुक्त सैन्य अभ्यास को तेज करने की मांग कर रहा है, जो इस तरह के सभी कदमों को अमेरिकी आक्रामकता के सबूत के रूप में देखता है.

क्यों नाराज हैं किम जोंग उन?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हफ्ते के शुरू में चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षणों पर चर्चा की और टोक्यो और सियोल के नेताओं के साथ भी बात की. बैंकॉक में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) फोरम में 17 नवंबर को, जब चीन और जापान के नेताओं ने तीन साल में पहली बार आमने-सामने बातचीत की तो उत्तर कोरिया भी एजेंडे में शीर्ष पर था. विशेषज्ञों ने कहा कि उत्तर कोरिया के सबसे शक्तिशाली हथियारों में से एक का लॉन्च एक स्पष्ट संकेत था कि नेता किम जोंग उन हाल की वार्ता से नाराज थे.

इसे भी पढ़ेंः-

MCD Election 2022:एमसीडी चुनाव के लिए 'आप' का महाअभियान शुरू, केजरीवाल की '10 गारंटी' के सहारे जीत की गारंटी में उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल

वीडियोज

Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget