एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क में दो बसों में जोरदार टक्कर, हादसे में 80 लोग घायल, जानिए ताजा अपडेट

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में दो बसों में जोरदार टक्कर हो गई है. इस हादसे में कम से कम 80 घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टक्कर इतना भयानक था कि खिड़कियो के शीशे टूट गए.

 New York bus accident: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में दो बसों में जोरदार टक्कर हो गई है. हादसे में कम से कम 80 घायल हो गए हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, शहर के अग्निशमन विभाग ने कहा कि मैनहट्टन में एक डबल-डेकर टूर बस और न्यूयॉर्क सिटी कम्यूटर बस की आपस में टक्कर हो गई जिसमें 80 लोग घायल हो गए. इस हादसे में 18 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. 

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
अग्निशमन विभाग के उप प्रमुख पॉल हॉपर ने जानकारी देते हुए कहा कि हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है और 63 अन्य लोगों ने चिकित्सा सहायता की मांग की है. उन्होंने कहा, घायलों की हालत ठीक है और खतरे से बाहर है. उन्होंने आगे कहा, हम सभी काफी भाग्यशाली हैं कि हादसा ज्यादा बुरा नहीं था". 

कटने और खरोंचने से लगी ज्यादा चोंटें
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डबल-डेकर टूर बस ने न्यूयॉर्क सिटी कम्यूटर बस को पीछे से टक्कर मार दी, बसों की टक्कर इतनी भयानक थी कि डबल-डेकर टॉपव्यू टूर बस की सामने की खिड़कियां टूट गईं. अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर चोटें कटने, खरोंच आने से लगी है. 

चिकित्सा कर्मचारियों ने 63 लोगों को सुरक्षित निकाला 
बता दें कि यह दुर्घटना शाम करीब 7 बजे मैनहट्टन के पूर्वी हिस्से में फर्स्ट एवेन्यू और 23वीं स्ट्रीट पर हुई. न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने बताया कि दोनों बसें पूरी तरह से भरी थी. अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर चिकित्सा कर्मचारियों ने लगभग 63 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी देखभाल भी की.

एक यात्री इशराक जहां ने सीबीसी न्यूज को बताया, "मैंने अपने बगल वाली महिला को चिल्लाते हुए सुना, इसलिए जब मैंने ऊपर देखा तो एक बस हमारी तरफ आ रही थी. उसने आगे कहा कि मुझे एक सेकंड के लिए बस में हर जगह कांच ही कांच दिखा. यात्री ने बताया कि उसे उस वक्त ऐसा महसूस हो रहा था जैसे कि वो एक मूवी के किसी सीन का हिस्सा हो. उसने आगे कहा जब मैंने अपने आस-पास खून देखा तो मैंने तुरंत 911 पर मदद के लिए कॉल किया.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget