एक्सप्लोरर

यूजर्स की एक्टिविटी ट्रैक करने का आरोप, मोजिला फायरफॉक्स पर शिकायत, जानें कंपनी ने क्या कहा?

Mozilla FireFox Data Privacy: NOYB ने यह भी मांग की है कि मोज़िला अपने डेटा प्रोसेसिंग गतिविधियों के बारे में उपयोगकर्ताओं को सूचित करे, ऑप्ट-इन सिस्टम लागू करे.

Mozilla FireFox Data Privacy: वियना स्थित एडवोकेसी ग्रुप NOYB (नन ऑफ योर बिजनेस) ने मोज़िला के खिलाफ ऑस्ट्रियाई डेटा संरक्षण प्राधिकरण के पास शिकायत दर्ज कराई है. NOYB ने मोज़िला पर यह आरोप लगाया है कि उसने अपने फायरफॉक्स ब्राउजर में "प्राइवेसी प्रिजर्विंग एट्रिब्यूशन" फीचर को चालू कर दिया है, जो वेबसाइट्स को यूजर्स की गतिविधियों को ट्रैक करता है, जबकि इसके बारे में यूजर्स को सीधे तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

गोपनीयता की सुरक्षा से समझौता?

कभी अपनी गोपनीयता सुविधाओं के लिए लोकप्रिय रहे ओपन-सोर्स फायरफॉक्स ब्राउजर का अब बाजार में हिस्सा सिंगल डिजिट में सिमट गया है. इसे अब गूगल के क्रोम, एप्पल के सफारी, और माइक्रोसॉफ्ट के एज जैसे ब्राउजरों से कड़ी टक्कर मिल रही है. इस फीचर को लेकर विवाद बढ़ने के बाद मोज़िला की साख पर भी असर पड़ा है.

NOYB ने अपनी शिकायत में तर्क दिया है कि यह फीचर यूरोपीय संघ के गोपनीयता कानूनों का उल्लंघन करता है, क्योंकि मोज़िला ने इसे डिफॉल्ट रूप से सक्षम कर रखा है. NOYB के डेटा संरक्षण वकील, फेलिक्स मिकोलाश ने कहा, "यह निराशाजनक है कि मोज़िला जैसी संस्था यह मान लेती है कि यूजर्स इतने अज्ञानी हैं कि वे विकल्प चुनने में सक्षम नहीं हैं. यूजर्स को विकल्प दिया जाना चाहिए, और यह फीचर डिफॉल्ट रूप से डिएक्टिवेट होना चाहिए था."  

NOYB ने यह भी मांग की है कि मोज़िला अपने डेटा प्रोसेसिंग गतिविधियों के बारे में उपयोगकर्ताओं को सूचित करे, ऑप्ट-इन सिस्टम लागू करे और लाखों प्रभावित उपयोगकर्ताओं के अवैध रूप से प्रोसेस किए गए डेटा को हटा दे. 

मोज़िला का पक्ष

वहीं दूसरी ओर, मोज़िला "प्राइवेसी प्रिजर्विंग एट्रिब्यूशन" फीचर का बचाव करते हुए कहता है कि यह वेबसाइटों को यह समझने में मदद करता है कि उनके विज्ञापन कैसे प्रदर्शन कर रहे हैं, बिना यूजर्स का डेटा संग्रहित किए. मोज़िला का कहना है कि यह फीचर क्रॉस-साइट ट्रैकिंग का एक गैर-हस्तक्षेपात्मक विकल्प है और इसका मकसद व्यक्तिगत जानकारी के संग्रहण को काफी हद तक कम करना है.

ये भी पढ़ें:

Israel Lebanon Conflict: ये तीसरे विश्व युद्ध की आहट है? इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों पर बोला लेबनान- हम तो पहले से ही झेल रहे वॉर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब
होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब
तेहरान से मशहद तक... 6 दिनों तक चलेगा अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम, सामने आया पूरा शेड्यूल
तेहरान से मशहद तक... 6 दिनों तक चलेगा खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम, सामने आया शेड्यूल
यूएस-ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू
यूएस-ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू
Exclusive: दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज जारी, अवामी एक्शन कमेटी ने खोला राज
दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज, अवामी एक्शन कमेटी ने खोला राज

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान, TVK-DMK आमने-सामने
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget