एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद गाजा में हुआ में सबसे अधिक विध्वंस, संयुक्त राष्ट्र का दावा

Israel Hamas War: इजरायली हमले में गाजा में जिस तरह से विध्वंस हुआ है, उसको पूरा करने साल 2040 भी कम पड़ सकता है. संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में हुए नुकसान को अप्रत्याशित बताया है.

Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने बड़ा बयान दिया है. यूएन ने कहा कि इजरायली हमलों में जिस तरह से गाजा में विध्वंस हुआ है, वैसा द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद देखने को नहीं मिला. संयुक्त राष्ट्र ने यह भी बताया कि अगर इजरायल-हमास की लड़ाई आज ही खत्म हो जाए तब भी इजरायली हमलों और जमीनी कार्रवाई नष्ट हुए मकानों के दोबारा से निर्माण में कम से कम साल 2040 तक का समय लग जाएगा. 

संयुक्त ने राष्ट्र ने यह बयान गुरुवार को जारी किया, जिसमें कहा गया कि 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में हमास की तरफ से अचानक किए गए हमले के बाद शुरु हुए युद्ध का सामाजिक और आर्थिक प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है. बयान में कहा गया कि गाजा की 23 लाख अबादी में से करीब 5 फीसदी आबादी इतनी जल्दी नष्ट हो गई, जो अप्रत्याशित है. आकलन के मुताबिक इजरायली हमले में अप्रैल मध्य तक फिलिस्तीन के 33 हजार से अधिक लोग मारे गए और 80 हजार से अधिक लोग घायल हुए. इसके अलावा करीब 7 हजार लोग लापता हैं, अनुमान लगाया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर लोग मलबे में दबे हो सकते हैं. 

फिलिस्तीन की अर्थव्यवस्था में 81 फीसदी की गिरावट
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक अचिम स्टीनर ने कहा, 'इजरायल-हमास के बीच युद्ध जारी रहने के वजह से गाजा और फिलिस्तीनियों को हर दिन कीमत चुकानी पड़ रही है.' संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोगि की रिपोर्ट से पता चलता है कि गाजा में किस तरह से लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है. युद्ध शुरू होने के बाद से यहां 2 लाख से अधिक लोगों की नौकरियां चली गई. साल 2023 की आखिरी तिमाही में फिलिस्तीन की अर्थव्यवस्था में 81 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. 

18 लाख फिलिस्तीनी हुए गरीब
अरब देशों के लिए  संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के क्षेत्रीय निदेशक अल दरदारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि युद्ध की वजह से गाजा में करीब 50 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश नष्ट हो गया. इलके अलावा 18 लाख फिलिस्तीनी गरीबी रेखा के नीचे चले गए. रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक 20 साल से अधिक पीछे जा चुका है. अनुमान लगाया गया है कि साल 2024 में गाजा की जीडीपी 51 फीसदी तक घट सकती है. 

गाजा में कितने मकान हुए नष्ट
रिपोर्ट में नुकसान का दायरा और भी बढ़ने का अनुमान जताया गया है, क्योंकि युद्ध अभी भी जारी है. रिपोर्ट में बताया गया कि गाजा में कम से कम 37 लाख आवास इकाइयां क्षतिग्रस्त हो गईं, इनमें से 79 हजार इकाइयां पूरी तरह से नष्ट हो गईं. इनमें व्यावसायिक इमारतें भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंः बाज नहीं आ रहा नेपाल! भारत के कई इलाकों को अपना बताया, क्या चीन दे रहा हिम्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget