एक्सप्लोरर

भारतीय मूल की कमला हैरिस राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को देंगी टक्कर, जानिए कौन हैं वह

भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने साल 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने का सोमवार को आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया.

वाशिंगटन : भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने साल 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने का सोमवार को आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया. हैरिस ने कहा कि उन्हें ऐसे दिन में अपनी उम्मीदवारी घोषित कर गर्व महसूस हो रहा है जब अमेरिकी लोग मार्टिन लूथर किंग जूनियर को याद कर रहे हैं जिन्होंने महात्मा गांधी से प्रेरणा पायी थी.

वीडियो के जरिए किया एलान

पार्टी की एक उभरती सितारा और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुखर आलोचक 54 वर्षीय हैरिस वर्ष 2020 के चुनाव में पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा करने वाली चौथी डेमोक्रेट बन गयी हैं. उन्होंने वीडियो संदेश जारी करने के साथ ही ट्वीट किया, ‘‘ मैं राष्ट्रपति पद का चुनाव लडूंगी.’’ उनके प्रचार अभियान का मूल मंत्र है , ‘‘ कमला हैरिस : फोर दी पीपल (लोगों के लिए)’’.

अगर जीतती हैं तो पहली महिला राष्ट्रपति होंगी

अगर कमला हैरिस राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत जाती हैं तो वह न केवल अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी बल्कि वह पहली अश्वेत महिला राष्ट्रपति होंगी. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने देश को प्यार करती हूं . यह वक्त का वह लम्हा है, जब मुझे खड़े होने और अपना अपने सर्वश्रेष्ठ के लिए संघर्ष करने की अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ है.’’ उन्होंने एबीसी न्यूज को यह जानकारी दी.

मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे पर राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान करने के महत्व की व्याख्या करते हुए हैरिस ने कहा कि अमेरिकी मानवाधिकार आंदोलन के प्रतीक, जिन्होंने महात्मा गांधी से प्रेरणा पायी, उन्होंने हमेशा मुझे भी प्रेरित किया है.

कहां की मूल निवासी हैं कमला हैरिस

भारतीय मूल की सीनेटर की मां तमिलनाडु में जन्मी थीं और उनके पिता जैमेका के अफ्रीकी अमेरिकी हैं. दोनों अमेरिका पढ़ने के लिए आए थे और उसके बाद यहां बस गए . उनके माता पिता का बाद में तलाक हो गया था उनकी बहन माया हैरिस साल 2016 में हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान का हिस्सा थीं.उन्होंने कहा,‘‘सच्चाई, न्या, विनम्रता , समानता , आजादी, लोकतंत्र. ये केवल शब्द नहीं हैं . ये मूल्य हैं जिनका हम अमेरिकी आनंद मनाते हैं और अब ये सब खतरे में हैं.’’

ऐसी संभावना है कि इस बार डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी पाने के लिए काफी नेता मैदान में उतरेंगे और इसमें जो जीतेगा, वही पार्टी का उम्मीदवार होगा और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में चुनौती देगा.

नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें.जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget