एक्सप्लोरर

Biden-Putin Talks: यूक्रेन तनाव के बीच बातचीत करेंगे जो बाइडेन और व्लादिमीर पुतिन, तय हुए मुद्दे

Joe Biden and Vladimir Putin Set For Talks: बातचीत में राष्ट्रपति बाइडेन यूक्रेन के साथ सीमा पर रूसी सैन्य गतिविधियों को लेकर अमेरिकी चिंताओं को रेखांकित करेंगे.

Biden-Putin Talks Amid Ukraine Tension: यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों की तैनाती को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. हालांकि, अब इसी बीच मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करने वाले हैं. क्रेमलिन और वाशिंगटन की ओर से यह जानकारी दी गई है. बता दें कि रूसी सरकार का केंद्र क्रेमलिन हैं और अमेरिकी सरकार का केंद्र वाशिंगटन है.

रूस ने की बातचीत तय होने की पुष्टि

रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने शनिवार को कहा कि बातचीत रूसी समय के मुताबिक शाम को होगी और दोनों नेता इसकी अवधि निर्धारित करेंगे. उन्होंने कहा कि रूस इस बात पर अडिग है कि अमेरिका गारंटी दे कि यूक्रेन को नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा.

व्हाइट हाउस का बयान

व्हाइट हाउस के एक बयान में भी वार्ता की पुष्टि की गई है और कहा गया है कि नेता एक सुरक्षित वीडियो लिंक द्वारा कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे. प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, "राष्ट्रपति बाइडेन यूक्रेन के साथ सीमा पर रूसी सैन्य गतिविधियों को लेकर अमेरिकी चिंताओं को रेखांकित करेंगे."

जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन बातचीत के दौरान, "यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के समर्थन की पुष्टि करेंगे." यूक्रेन को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ी तनाव की स्थिति में बाइडेन और पुतिन की बातचीत बड़ी अहम मानी जा रही है.

क्या कहते हैं अमेरिकी अधिकारी?

गौरतलब है कि बाडइन प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि रूस ने यूक्रेन के साथ लगती सीमा पर करीब 70 हजार सैनिकों की तैनाती की है और अगले वर्ष की शुरुआत में उसने संभावित आक्रमण की योजना बनाई है.

अमेरिका के अधिकारियों और पूर्व अमेरिकी राजनयिकों का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति जहां संभावित आक्रमण की तैयारियां कर रहे हैं वहीं यूक्रेन की सेना पहले की तुलना में ज्यादा हथियारबंद और तैयार है तथा पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने से रूस की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचेगा.

यूक्रेन क्या कहता है?

यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूस अगले महीने आक्रमण कर सकता है. यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा कि यूक्रेन और क्रीमिया के पास रूस के सैनिकों की अनुमानित संख्या 94,300 है और चेतावनी दी कि जनवरी में युद्ध भड़क सकता है.

यह भी पढ़ें- US: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन के गले में हुई खराश, बाद में कहा- 'जस्ट ए कोल्ड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget