एक्सप्लोरर

जापान में युवाओं से की जा रही ज्यादा शराब पीने की अपील, जानें क्या है माजरा

Japan Government: जापान सरकार ने अपने नागरिकों को शराब पिलाने के लिए बिजनेस आइडिया मांगा है. क्योंकि युवा अपने बुजुर्गों के मुकाबले कम शराब पीते हैं. इससे शराब का टैक्स घट गया है.

Drink More-Boost Economy: शराब से बचने के लिए दोस्त, रिश्तेदार या परिजन तमाम नुकसान गिनाने लग जाते हैं. लोगों को शराब न पीने की सलाह दी जाती है. लगातार शराब पीने से हुई स्वास्थ्य हानि पर शराब छोड़ने की चेतना भी जागती है, लेकिन इसकी तलब छोड़ना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है. एक ओर जहां अधिकांश लोग शराब छुड़वाने के पक्ष में हैं. वहीं दूसरी ओर जापान सरकार युवाओं से अपील कर रही है कि वह और अधिक शराब पीएं. आइये जानते हैं कि जापान सरकार ऐसी अपील क्यों कर रही है?

जापान में वर्तमान पीढ़ी अपने माता-पिता, बुजुर्ग या पूर्वजों के मुकाबले कम शराब पी रहे हैं. इससे शराब से मिलने वाला टैक्स घट गया है. राजस्व में कटौती हुई तो जापान सरकार को भविष्य को लेकर चिंताएं सताने लगी हैं. सरकार ने अपने यहां के नागरिकों को शराब पिलाने के लिए बिजनेस आइडिया मांगा है. सरकार ने यह आइडिया नेशनल कंपटीशन (राष्ट्रीय प्रतियोगिता) के जरिए मांगा है. इस कंपटीशन में पुरस्कार की योजना भी रखी गई है. सरकार का मानना है कि युवा पीढ़ी के अधिक शराब पीने से जापान की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. कंपटीशन में प्रतिभागियों को अधिक शराब खपत, आकर्षक ब्रांडिंग और उद्योगों को बढ़ावा देने का मुख्य आइडिया देना होगा.

प्रतियोगिता में यह हो सकते हैं शामिल

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में 20 से 39 साल के युवा भाग ले सकते हैं. इस आइडिया के तहत युवाओं को बताना होगा कि वह कैसे अपनी पीढ़ी में शराब की खपत करा सकते हैं. क्योंकि शराब की बिक्री में काफी गिरावट आई है. इसमें प्रतियोगियों में प्रचार, ब्रांडिंग सहित अत्याधुनिक योजनाओं पर भी रणनीति बनानी होगी. इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग को वरीयता दी जाएगी.

जापानी मीडिया ने यह कहा

जापानी मीडिया का कहना है, ‘स्वास्थ्य बिगाड़ने वाली शराब पीने की आदत के बारे में कुछ आलोचनाओं के साथ मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हैं. कुछ लोगों ने अपने विचारों को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है.‘ इच्छुक युवा वर्ग सितंबर अंत तक इसमे प्रतिभाग कर सकता है. नवंबर में अंतिम प्रस्ताव पेश किये जाने से पहले विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी. इसके बाद अधिक शराब खपत की योजना को विकसित किया जाएगा.

‘एक चौथाई कम हुई शराब की खपत’

युवाओं को अधिक शराब पिलाने वाले अभियान के लिए एक वेबसाइट भी है. जिसका कहना है कि जापान का शराब बाजार सिकुड़ रहा है. टैक्स एजेंसी के हालिया आंकड़े बताते हैं कि लोग 1995 की तुलना में 2020 में कम शराब पी रहे थे. शराब की अनुमानित खपत एक चौथाई कम हो गई है. द जापान टाइम्स अखबार के मुताबिक शराब टैक्स 1980 में कुल राजस्व का 5 प्रतिशत एकत्रित हुआ. जबकि 2020 में यह आंकड़ा केवल 1.7 फीसदी था.

जापान में एक तिहाई आबादी 65 वर्ष से ऊपर 

विश्व बैंक के मुताबिक जापान में एक तिहाई आबादी (29 फीसदी) आबादी 65 वर्ष या इससे ऊपर है. दुनिया में सबसे अधिक यह अनुपात जापान में ही है. जापान की चिंता केवल अर्थव्यवस्था ही नहीं है. बल्कि कुछ नौकरियां, युवा कर्मचारियों की आपूर्ति, भविष्य में बुजुर्गों की देखभाल आदि भी समस्याओं के निराकऱण की योजना बनाई जा रही है.

यह भी पढ़ें

Rishi Sunak: जन्माष्टमी पर पत्नी अक्षता के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे ऋषि सुनक

Corona Case In China: चीन में अब मछलियों का भी किया जा रहा है कोरोना टेस्ट, ज़ियामेन में केस बढ़ने के बाद लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget