एक्सप्लोरर

Watch: जापान के बीच पर उतरती मिली हजारों मरी हुईं मछलियां, नजारा देख हैरत में पड़े एक्सपर्ट

Japan Fish Video: जापान के हाकोडेट के तट पर हजारों की संख्या में मरी हुईं मछलियां पाई जाने के बाद हड़कंप मच गया है. इन्हें देखने के बाद एक्सपर्ट तरह तरह के अनुमान लगा रहे हैं.

Viral Video: जापान के होक्काइडो प्रान्त में हाकोडेट के तट पर शुक्रवार सुबह हजारों की संख्या में मछलियां उतराती दिखीं. इतनी भारी संख्या में मरी हुईं मछलियों को देखने के बाद स्थानीय लोग हैरत में पड़ गए. हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इन मछलियों को न खाने की सलाह दी है

स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से आग्रह किया गया है कि मरी हुई मछलियों को घर न लाया जाए. क्योंकि हो सकता है कि जहर की वजह से इन मछलियों की मौत हुई हो. इन मरी हुईं मछलियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें हजारों मरी मछलियां दिखाई दे रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों के बीच चिंताएं बढ़ रही हैं. 

पानी दिख रहा बिल्कुल सफेद

 पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मछलियां मुख्य रूप से सार्डिन और कुछ मैकेरल है. जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि मरी हुईं मछलियों के कारण लगभग एक किलोमीटर तक समुद्र का पानी सफेद दिख रहा है. ऐसा लग रहा है मानो कोई कम्बल बिछाया गया है लेकिन यह मरी हुईं मछलियां ही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन की सख्ती के बावजूद कुछ स्थानीय लोगों ने इन मछलियों को इकट्ठा कर बेचना शुरू कर दिया है, ऐसे में इन मछलियों को ले जाने वाले अगर उन्हें खाते हैं तो उनका बीमार होना भी तय है. 

एक्सपर्ट ने लगाया अनुमान 

एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाकोडेट फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता ताकाशी फुजिओका ने कहा कि हो सकता है कि किसी बड़े शिकारी ने मछलियों का पीछा किया हो, जिसके कारण वे ऑक्सीजन की कमी के कारण थक गईं और अंततः बह कर किनारे पर आ गईं हों. मछली खाने के मामले पर फ़ुजिओका ने कहा कि हमें निश्चित रूप से नहीं पता कि ये मछलियां किन परिस्थितियों में बह गईं, इसलिए मैं इन्हें खाने की सलाह नहीं देता. 

जापान में पहले भी हुईं हैं ऐसी घटनाएं 

रिपोर्ट के अनुसार, जापान में इसी तरह की एक घटना पिछले साल और 5 साल पहले भी होक्काइडो के वक्कानई शहर के पास भारी बर्फबारी के बाद घटी थी.  इस दौरान भी मरी हुईं मछलियों की मौत का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है.

ये भी पढ़ें : अनुछेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान, कहा- 'ये न्याय की हत्या, हम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget