एक्सप्लोरर

इजरायल की वो स्पेशल ब्रिगेड जो हमास की सुरंगों के लिए बनी है काल, कैसे देती है ऑपरेशन को अंजाम ?

Israel Tunnel Brigade: गाजा में इजरायली फोर्स लगातार युद्ध लड़ रही है, इस बीच इजरायल की एक ऐसी फोर्स भी काम कर रही है, जिसका काम सुरंगों का पता लगाना है.

Israel Tunnel Brigade: 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास हमले के बाद से ही इजरायली फौज गाजा में हमास आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रही है. इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खाई है, लेकिन अभी तक इजरायल को पूरी तरह से सफलता नहीं मिली है. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह हमास की विशाल सुरंग हैं. हमास के शीर्ष आतंकी सुरंगों में रहकर ही अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं. गाजा में हमास की सुरंगे सैकड़ों किलोमीटर में फैली हैं. हालांकि, इजरायली सेना की एक स्पेशल यूनिट इन सुरंगों को लोकेट करने में जुटी है. इस यूनिट का काम सिर्फ सुरंगों का पताना लगाना और उन्हें बर्बाद करना है. इस स्पेशल यूनिट का नाम 'गाजा डिवीजन एंड टेक्नोलॉजिकल एंड लॉजिस्टिक ब्रिगेड' है.

इजरायली सेना आईडीएफ ने मंगलवार को प्रकाशित एक लेख में बताया कि गाजा डिवीजन एंड टेक्नोलॉजिकल एंड लॉजिस्टिक ब्रिगेड सुरंग का पता लगाने और जगह की तलाश करने का एक तकनीकी प्रयोगशाला है. यह ब्रिगेड जमीन के अंदर अपने दुश्मनों को तलाशने का काम करती है. इस प्रयोगशाला में इजरायली सेना के एक्सपर्ट गाजा में स्थित सुरंगों और उनके डेवलपमेंट का पता लगाते हैं. ऐसे सुरंगों पर अधिक नजर रखी जाती है, जिनके माध्यम से इजरायल में घुसने की आशंका रहती है. 

इजरायल ने सैकड़ों सुरंगों का लगाया है पता
सुरंग डिवीजन के एक एक्सपर्ट ने बताया कि 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले को रोकने में हम विफल रहे. फिलहाल, आईडीएफ ने गाजा के अंदर सैकड़ों सुरंगों का पता लगाया है. इस तरह की खोज जंग के मैदान में सैनिकों को आगे बढ़ने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट ने बताया कि सुरंगों को नष्ट करने का काम ड्रिलिंग उपकरणों की मदद से किया जाता है, जिसके लिए उच्च कौशल की जरूरत होती है. हमें सबसे पहले यह पता लगाना होता है कि किस स्थान पर खुदाई करनी है. एक्सपर्ट ने बताया कि यह यूनिट दशकों से इजरायली सेना में है, लेकिन पहली बार गाजा में यूनिट के सदस्य गए और लगातार ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. 

गणतीय सूत्रों के आधार पर सुरंग का लगता है पता
उन्होंने बताया कि गाजा डिवीजन एंड टेक्नोलॉजिकल एंड लॉजिस्टिक ब्रिगेड के एक्सपर्ट्स महीनों से गाजा पट्टी में इजरायली सेना के साथ काम कर रहे हैं. इस दौरान स्पेशल यूनिट हमला करने के लिए सटीक स्थान का पता लगा रही है. एक एक्सपर्ट ने कहा कि आमतौर पर लोगों को लगता है कि हम कहीं भी विस्फोट कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. इसके पीछे पूरी गणित होती है, हम लगातार डेटा को इकट्ठा करते रहते हैं. उन्होंने बताया कि इस तरह के मिशन काफी कठिन होते हैं, एक तरफ गोली की आवाज आती है और दूसरी तरफ हम बंकरों बैठकर रैखिक बीजगणित (Linear Algebra) के सूत्र लिख रहे होते हैं.

यह भी पढ़ेंः भारतीय नौसेना को मिलेगी 'जापानी यूनिकॉर्न एंटिना सिस्टम', इतनी ताकतवर की चीन-पाकिस्तान के छूटेंगे पसीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे पाकिस्तान के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भेजा संदेश, मध्यस्थता पर उठ चुके हैं सवाल
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे PAK के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भिजवाया संदेश
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली

वीडियोज

E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आई बड़ी खबर |Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
यूपी: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, अब लखनऊ में इतने दाम में मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर
यूपी: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, अब लखनऊ में इतने दाम में मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे पाकिस्तान के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भेजा संदेश, मध्यस्थता पर उठ चुके हैं सवाल
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे PAK के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भिजवाया संदेश
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget