एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: गाजा पट्टी में कहर बरपा रहा है इजरायल, पिछले 24 घंटों में 200 लोगों की मौत

Israel Hamas War Update: इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर कार्रवाई तेज कर दी है. ऐसे में पिछले चौबीस घंटे में लगभग 200 लोगों मारे गए हैं.

Israel Hamas War: पिछले दो महीने से जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर कार्रवाई तेज कर दी है, जिससे हालात और बदतर हो गए हैं. एपी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात गाजा पट्टी में खान यूनिस पर इजरायली टैंक की भीषण गोलीबारी और हवाई बमबारी हुई , जिसमें 24 घंटों में लगभग 200 लोगों मारे गए. 

रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की आवाज से खान यूनिस में शुक्रवार को भारी दहशत का माहौल रहा. इजरायली सेना ने मध्य गाजा पट्टी में नुसीरत शिविर पर भी हवाई हमले किए. रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेनाएं मुख्य दक्षिणी शहर में आगे बढ़ने की तैयारी में खान यूनिस पर हमला कर रही हैं, जिसके कुछ हिस्से पर उन्होंने दिसंबर की शुरुआत में कब्ज़ा कर लिया था. 

हमास नेता के घर में मिला सुरंग 

इजरायली रक्षा मंत्री ने अपने ताजा बयान में कहा कि सैनिक हमास के कमांड सेंटरों और हथियार डिपो तक पहुंच रहे हैं. इजरायली सेना ने गाजा शहर में हमास नेता याह्या सिनवार के घर में मौजूद एक सुरंग परिसर को नष्ट कर दिया है. गौरतलब है कि हमास के लड़ाकों ने बीते सात अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया था. 

जान बचाने के लिए भटक रहे हैं गाजावासी 

इस घटना के बारह सप्ताह बाद, इजरायली बलों ने गाजा पट्टी के अधिकांश हिस्से को बर्बाद कर दिया है. हालांकि इजरायल ने साफ कर दिया है कि वह तब तक नहीं थमने वाला है, जब तक हमास पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता. गाजा के 2.3 मिलियन लोग जारी जंग के बीच अपनी जान बचाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह भटक रहे हैं. अधिकांश गजावासी अस्थायी तंबू में शरण लेने या खुले मैदान में तिरपाल और प्लास्टिक शीट के नीचे छिपने को मजबूर हैं.

गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में 187 और फिलिस्तीनियों के मारे जाने की पुष्टि हुई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 21,507 पहुंच गई है. यह गाजा की आबादी का लगभग 1% है. इसके साथ ही खंडहरों में हजारों और शवों के दबे होने की आशंका है

ये भी पढ़ें: China-US Relations: 'हमसे मुकाबला नहीं कर सकती US नेवी', अमेरिका ने साउथ चाइना सी में उतारी सबमरीन तो बौखलाए चीन ने दे डाली धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget