एक्सप्लोरर

इजरायल-हमास युद्ध ने क्या अमेरिका के साख की खोल दी पोल, अब क्या करेंगे राष्ट्रपति बाइडेन

Gaza Hospital Blast: बीते रात गाजा के अल-अहली अरब बैप्टिस्ट अस्पताल में हवाई हमले के बाद कम से कम 500 लोगों की जान गई, इसके बाद खासकर अरब देशों में अफरा-तफरी का माहौल है.

Israel Hamas War: इजरायल-हमास के शुरूआती युद्ध के दौरान अमेरिका ने खुले तौर पर इजरायल का समर्थन किया था और हमास की ओर से किए गए बर्बर हमले के खिलाफ इजरायली कार्रवाई को जायज बताया था. हालांकि दस दिन बाद अमेरिका इस युद्ध में पीसता दिख रहा है. बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन युद्ध के बीच इजरायल के दौरे पर पहुंचने वाले हैं. युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का दौरा अभूतपूर्व माना जा रहा है.  

बीती रात गाजा के अल-अहली अरब बैप्टिस्ट अस्पताल में हवाई हमले के बाद कम से कम 500 लोगों की जान गई, इसके बाद खासकर अरब देशों में अफरा-तफरी का माहौल है. माना जा रहा है इजरायल-हमास युद्ध की लपटें मध्य-पूर्व के कई देशों तक पहुंचेगी. अमेरिका भी इसके जद में आ गया.

बुधवार को इजरायल दौरे के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन फलस्तीन और जॉर्डन के नेताओं  से मिलने वाले थे, लेकिन इससे पहले दोनों देशों ने बाइडेन के साथ मुलाकात को रद्द कर दिया है.  जॉर्डन और फलस्तीन की ओर से बैठक रद्द करने के बाद अमेरिकी कूटनीति की साख पर सवालिया निशान लगे हैं. जॉर्डन और फलस्तीन के फैसले से दिखता है कि मध्य-पूर्व में अमेरिका के अस्तित्व का असर ढलने लगा है. 

इजरायल यात्रा पर क्यों आ रहे हैं बाइडेन?

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल के दौरे के बीच दोनों पक्षों के बीच शांति स्थापित करने पर जोर दे सकते हैं. गाजा इलाके में लगातार इजरायली हमले के बाद दुनिया भर में फलस्तीनी नागरिकों के लिए भावना में बदलाव देखी गई हैं, ऐसे में अमेरिका इजरायल से चाहेगा कि वह युद्ध को खत्म कर दें.

गाजा अस्पताल हमले को लेकर जो बाइडेन ने कहा, "मैं गाजा के अस्पताल में नागरिकों के मौत से दुखी हूं. इस खबर को सुनने के तुरंत बाद, मैंने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और इजरायल के प्रधान मंत्री नेतन्याहू से बात की है. इसके साथ ही अमेरिकी टीम को निर्देश दिया कि वे इसकी जांच करें और जानकारी जुटाएं."

ये भी पढ़ें:

गाजा के अस्पताल पर हुए हमले का सच क्या, कौन है बेकसूर 500 लोगों की हत्या के पीछे, दुनियाभर के देशों ने क्या कहा? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget