एक्सप्लोरर

Israel Attack: फिलिस्तीनी चरमपंथी गुट हमास ने क्यों किया इजराइल पर हमला? जानें विवाद से जुड़े हर सवाल का जवाब

Israel-Palestine Conflict: इजराइल पर फिलिस्तीन के चरमंथी संगठन हमास के किए गए रॉकेट हमले पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा हम युद्ध में हैं. सेना ने 'ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड' शुरू कर दिया है.

Israel Attack: इजराइल पर फिलिस्तीन के चरमंथी संगठन हमास (Hamas) ने शनिवार (7 अक्टूबर) को गाजा से रॉकेट हमला कर दिया. इसके खिलाफ इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू करते हुए कहा कि वो जीतेगा.  

ये हमला हाल के साल में हुए सबसे घातक अटैक में से एक है. आइए ऐसे में जानें कि ये क्यों शुरू हुआ? किसने क्या कहा? कहां पर हमला किया गया? ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब इसमें जानें

हमास ने ऑपरेशन को क्या नाम दिया? 
हमास ने इजराइल पर किए गए हमले को ऑपरेशन 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया. ये इज़राइल और हमास के 2021 में लड़े गए 11-दिवसीय युद्ध के बाद सबसे गंभीर है. हमास ने कहा कि उसने इस ऑपरेशन में पांच हजार रॉकेट दागे.  हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए इजराइल ने  'ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड' लॉन्च कर दिया है. 

हमला किस जगह हुआ?
हमास ने तेल अवीव पर सबसे पहले रॉकेट हमला किया था. इस दौरान उसने अपने लड़ाके दक्षिणी इजराइल की तरफ भी भेजे. इसको लेकर इजराइली सेना ने कहा कि हमास ने सुबह रॉकेट हमले के साथ ही इजराइली क्षेत्र में आतंकी घुसपैठ की घटना को अंजाम दिया है. 

इजरायल और फिलिस्तीन में कितने लोगों की जान गई?
इज़राइल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने कहा कि हमास के हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए और 700 से ज्यागा लोग घायल हुए हैं. वहीं अलजजीरा ने Anadola न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि फिलिस्तीन के अब तक चार लोग मारे गए हैं. और पांच लोग चोटिल हुए हैं.  

हमास ने हमला क्यों किया? 
हमास के प्रवक्ता खालेद कादोमी ने अलजजीजा से बात करते हुए कहा कि ये हमला फिलिस्तीन के लोगों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के जवाब में है. वहीं हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद दीफ ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने दुश्मन को अल-अक्सा मस्जिद के खिलाफ अपनी आक्रामकता जारी नहीं रखने की चेतावनी दी.’’

इजराइल ने क्या कहा?
इजराइली सेना के बयान में कहा गया, ‘‘आईडीएफ युद्ध के लिए तैयार रहने की स्थिति की घोषणा करता है. हमास. जो इस हमले के पीछे है, घटनाओं के परिणाम के लिए जिम्मेदार होगा.’’

इजराइली सेना ने गाजा पट्टी के नजदीकी शहरों के निवासियों को अपने घरों में रहने निर्देश जारी किए हैं  इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी कि वो हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रही है. 

वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास की ओर से इजराइल पर हमला किए जाने के बाद कहा, ‘‘हम युद्ध में हैं और जीतेंगे.’’रक्षा मंत्री  रक्षा मंत्री योव गैलेंट  ने भी ये ही बात दोहराई. 

अब तक किसने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के प्रति एकजुटता व्यक्त की. उन्होंने इसे आतंकवादी हमला करार दिया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर  लिखा, 'इजराइल में आतंकवादी हमलों की खबर से स्तब्ध हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ित परिवारों के साथ हैं. इस कठिन घड़ी में हम इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं.'

इस बीच भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है. 

वहीं फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इजराइल के खिलाफ हुए आतंकी हमले की वो निंदा करता है. लेबनाना के आतंकी संगठन आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने कहा कि वो गाजा की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. 

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- इजराइल पर आतंकी हमलों को लेकर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- हम निर्दोष पीड़ितों के साथ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget