एक्सप्लोरर

अमेरिकी चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर, चुपके से US ने मिडिल ईस्ट में परमाणु हमला करने वाले बॉम्बर किए तैनात, क्या निशाने पर ईरान

B-52 Bomber in Middle East : ईरान से तनाव के बीच अमेरिका ने छह बी-52 बॉम्बर को मिडिल ईस्ट में तैनात किया है. ये बॉम्बर पारंपरिक बमबारी हमलों के साथ परमाणु हमला करने की क्षमता रखता है.

Iran-Israel War : इजरायल और ईरान युद्ध में लगातार तनाव बढ़ रहा है. इसी बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने छह B-52 बॉम्बर विमानों को मिडिल ईस्ट में तैनात किया है. इस बात की पुष्टि एयर एंड स्पेस फोर्सेस मैगजीन ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से किया है. उल्लेखनीय है कि B-52 बॉम्बर विमान पारंपरिक बमबारी करने में सक्षम है ही, इसके अलावा ये परमाणु हमला करने की क्षमता भी रखता है.

कहा जा रहा है कि इजरायल के हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई का बदला लेने के लिए ईरानी सेना एक बार फिर से इजरायल पर बमबारी करने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है अगर ईरान तीसरी बार इजरायल पर हमले की कोशिश करता है तो अमेरिका ईरान के खिलाफ B-52 बॉम्बर विमान से बमबारी कर सकता है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने की घोषणा

यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा कर जानकारी दी है कि रविवार को मिडिल ईस्ट में B-52 बॉम्बर विमानों की एक समूह को पहुंचाया गया है. हालांकि बॉम्बर विमानों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की गई. एयर एंड स्पेस फोर्सेस मैगजीन ने कहा कि अमेरिका ने कुल छह B-52 और F-15E स्ट्राइक ईंगल्स के एक अतिरिक्त स्क्वाड्रन को भेजा है. इसके अलावा उक्त विमानों में अधिक हवाई ईंधन भरने वाले टैंकर भी तैनात किए गए हैं.

हालांकि मैगजीन के सूत्रों ने इस बात की जानकारी नहीं कि उत्तर डकोटा में मिनोट एयर फोर्स बेस से ट्रांसफर किए गए बॉम्बर विमानों की तैनाती कहां की जाएगी. वहीं, एक मालवाहक विमान को कतर के सबसे बड़े अमेरिकी एयरबेस, अल उदीद में तैनात किया है.

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में इन हथियारों को किया तैनात

ईरान से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच अमेरिका लगातार अपनी क्षमताओं को बढ़ा रहा है. पेंटागन ने घोषणा की कि अमेरिका ने भी मिडिल ईस्ट में एक डिस्ट्रोयर, बॉम्बर और कई लड़ाकू विमान भेजे हैं, वहीं, अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन के नेतृत्व में एक कैरियर अटैक ग्रुप जाने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: अपने रक्षामंत्री पर क्यों आगबबूला हो गए नेतन्याहू? हमास से जंग के बीच कर दिया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?

Embed widget