एक्सप्लोरर

ट्रंप की धमकियों के बाद गुस्से में आया ईरान, बोला- अमेरिका के ठिकाने भी नहीं बचेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के जवाब में ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर हमला हुआ तो अमेरिका और उसके सहयोगियों के ठिकाने भी सुरक्षित नहीं रहेंगे और इजरायल के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया है.

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को परमाणु कार्यक्रम और यमन में हूती समूह के समर्थन को लेकर लगातार धमकियां दी जा रही हैं, वहीं ईरान ने भी इन धमकियों का कड़ा जवाब दे दिया है.

दरअसल ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गलीबाफ ने ट्रंप की धमकियों का जवाब देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया, तो वह न केवल ईरान, बल्कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए भी खतरनाक साबित होगा. गलीबाफ ने चेतावनी दी कि अमेरिका के सभी ठिकाने, चाहे वो कुवैत, कतर, बहरीन या यूएई में हों सुरक्षित नहीं रहेंगे.

गलीबाफ ने कहा, ‘हम भी तैयार हैं’

गलीबाफ ने कहा, "अगर अमेरिका ने ईरान को धमकाना बंद नहीं किया, तो वह बारूद के ढेर पर बैठे होंगे." उन्होंने इराक, सीरिया और खाड़ी देशों में अमेरिकी सेना को निशाना बनाने का संकेत दिया, यह दर्शाता है कि ईरान अपनी जमीन से दूर भी अमेरिकी हितों पर हमला करने में सक्षम है. साथ ही, इजरायल को भी निशाने पर लेते हुए गलीबाफ ने चेतावनी दी कि इजरायल, अमेरिका के समर्थन के बिना, युद्ध में एक हफ्ते भी नहीं टिक पाएगा.

अमेरिका की सैन्य ताकत में इजाफा

बता दें कि ईरान का बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका ने हिंद महासागर में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा दी है और कम से कम चार बी-2 बमवर्षक विमानों को डिएगो गार्सिया भेजा है. इससे पहले, ट्रंप ने ईरान को कड़ा संदेश दिया था, लेकिन अब ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए  अपनी ताकत का एहसास कराया है. गलीबाफ ने कहा कि कोई भी ईरानी राष्ट्र को धमकाने का साहस नहीं कर सकता, और ईरान किसी भी बाहरी हमले का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

इजरायल के खिलाफ भी ईरान का कड़ा रुख

इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि ईरान अपने देश की सुरक्षा और संप्रभुता को लेकर बेहद गंभीर है. गलीबाफ की यह चेतावनी इजरायल के खिलाफ भी थी, जिसने लेबनान के नागरिक इलाकों में हवाई हमले किए थे. गलीबाफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह इजरायल के अत्याचारों को रोकने के लिए निर्णायक कदम उठाए.

दुनिया के लिए चिंता का विषय

अमेरिका और ईरान के बीच यह बढ़ती हुई तनातनी पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुकी है. क्या यह तनाव युद्ध में बदल जाएगा, या दोनों देश किसी समाधान पर पहुंचने में सक्षम होंगे, यह तो वक्त ही बताएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget