एक्सप्लोरर

अमेरिका में भारतीय छात्र ने बनाया अनूठा कक्ष, अत्यधिक घबराहट के समय भावनाओं को काबू करने के आएगा काम

पीटीएसडी से निपटने में मदद करने के लिए एक अनूठा कक्ष अमेरिका में तैयार किया गया हैभारतीय छात्र का दावा है कि रिबूट की मदद से अत्यधिक घबराहट के समय बड़ा फायदा होगा

वाशिंगटन: अमेरिका में एक भारतीय ने ऐसा अनूठा कक्ष (चैम्बर) तैयार किया है. उसका इस्तेमाल सार्वजनिक स्थान पर अत्यधिक घबराहट महसूस होने के समय किया जा सकता है. दावा किया गया है कि इसके इस्तेमाल से भावनाओं पर काबू पाने  में मदद मिलेगी.

अत्यधिक घबराहट में भावनाओं पर काबू पाने में मिलेगी मदद

32 वर्षीय कार्तिकेय मित्तल ने ‘पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रैस डिसऑर्डर’ (पीटीएसडी यानी किसी त्रासदीपूर्ण घटना के बाद तनाव के कारण पैदा होने वाले मानसिक विकार) से निपटने में मदद करने के लिए कक्ष तैयार किया है. विकार के कारण व्यक्ति के सामाजिक जीवन में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं और उसे रोजाना के काम करने में भी दिक्कत आ सकती है.

मित्तल ने डिजाइन और इंजीनियरिंग में अपने ज्ञान और मनोचिकित्सा क्षेत्र में अनुसंधान की मदद से ‘रीबूट’ नामक कक्ष बनाया है. कक्ष को विश्वविद्यालय परिसरों, अस्पतालों, हवाई अड्डों, मॉल और भीड़ वाले अन्य स्थानों पर लगाया जा सकता है. यह कक्ष संवेदी उद्दीपन को नियंत्रित करता है और ऐसा माहौल मुहैया कराता है, जिसमें व्यक्ति बिना किसी बाधा के अपनी भावनाओं पर काबू पा स लेता है.

 भारतीय मूल के छात्र ने अनूठे कक्ष का नाम रखा 'रीबूट’ 

न्यूयॉर्क के ‘प्रैट इंस्टीट्यूट’ से कार्तिकेय ने इंडस्ट्रियल डिजाइन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने कहा कि अनुसंधान के लिए न्यूयार्क में पीटीएसडी सहायता समूहों से और मनोचिकित्सकों से विचार-विमर्श किया. ‘रीबूट’ के नाम से बनाए गए कक्ष की चौड़ाई पांच फीट और ऊंचाई 7.5 फुट है और इसे चार फुट तक गहरा किया जा सकता ह.

रिबूट की खासियत है कि जरूरत के अनुसार कक्ष को छोटा या बड़ा किया जा सकता है. कक्ष का डिजाइन ऐसा तैयार किया गया है कि उससे बाहर कोई आवाज नहीं जा सकती. कार्तिकेय ने दिल्ली के ‘कॉलेज ऑफ आर्ट’ से पढ़ाई की है. उसका कहना है कि किसी त्रासदी बाद अत्यधिक घबराहट की समस्या से पीड़ित लोगों को किसी भी समय दौरा पड़ने की आशंका रहती है. खासकर ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर दौरा पड़ सकता है, जहां पीड़ित का डॉक्टर से संपर्क करना मुश्किल है.

बचपन में रामायण और महाभारत सुना करते थे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा

क्या होता है Masked Aadhaar Card और कैसे करें इसे डाउनलोड, जानें सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
'पासपोर्ट से होगी पाकिस्तानी नेताओ की PoK में एंट्री', अवामी एक्शन कमेटी का ऐलान
'पासपोर्ट से होगी पाकिस्तानी नेताओ की PoK में एंट्री', अवामी एक्शन कमेटी का ऐलान
ट्रंप बोले- वे बुरी तरह हार रहे, ईरान का बयान- US-इजरायल के दिन गिने-चुने
ट्रंप बोले- वे बुरी तरह हार रहे, ईरान का बयान- US-इजरायल के दिन गिने-चुने
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget