एक्सप्लोरर

India EU Partnership: प्रधानमंत्री मोदी और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष की बैठक, चीन की सैन्य ताकत पर सतर्कता, सुरक्षा क्षेत्र में नया कदम

India EU Relations: भारत और यूरोपीय संघ ने सुरक्षा और रक्षा साझेदारी को मजबूत कर स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने का फैसला लिया,खासकर चीन की सैन्य ताकत के बीच.

Indo Pacific Security: भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने शुक्रवार (28 फरवरी) को एक नई सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर काम करने का फैसला लिया है. ये साझेदारी विशेष रूप से क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत के मद्देनजर अहम मानी जा रही है. दोनों पक्षों ने स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की जो वैश्विक कानून और संप्रभुता के सम्मान पर आधारित होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच हुई वार्ता में भारत-यूरोपीय संघ के रक्षा और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर प्रमुख चर्चा हुई. इस बैठक से पहले वॉन डेर लेयेन ने एक 'थिंक टैंक' को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित सुरक्षा और रक्षा साझेदारी से सीमा पार आतंकवाद और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों जैसे साझा खतरों से निपटने में मदद मिलेगी.

वॉन डेर लेयेन ने भारत के साथ सुरक्षा साझेदारी के महत्व को बताया

वॉन डेर लेयेन ने इस नई साझेदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सुरक्षा अब भारत के साथ उनकी नयी रणनीतिक साझेदारी का मुख्य हिस्सा होना चाहिए. उन्होंने बताया कि भारत के साथ भविष्य की सुरक्षा और रक्षा साझेदारी की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया जा रहा है जैसा कि जापान और दक्षिण कोरिया के साथ किया गया था. इस साझेदारी से साझा खतरों का मुकाबला किया जा सकेगा जिसमें सीमा पार आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा, साइबर हमले और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले शामिल हैं.

भारत-ईयू सहयोग का बढ़ता दायरा

वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच बढ़ते सुरक्षा सहयोग को ‘‘पारस्परिक विश्वास’’ का प्रतीक बताया. उन्होंने ये भी कहा कि दोनों पक्ष मिलकर साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी अभियानों में सहयोग को बढ़ावा देंगे. मोदी ने ये भी कहा कि वे हिंद-प्रशांत क्षेत्र और अफ्रीका में सतत और समावेशी विकास के लिए त्रिकोणीय विकास प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे.

भारत और यूरोपीय संघ के नेताओं के संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष अफ्रीका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में त्रिपक्षीय सहयोग की संभावना पर विचार करेंगे. इसके अलावा दोनों नेताओं ने भारतीय नौसेना और यूरोपीय संघ की समुद्री सुरक्षा संस्थाओं के बीच संयुक्त अभ्यास और सहयोग पर संतोष व्यक्त किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और रक्षा साझेदारी की संभावनाओं पर भी चर्चा की और समुद्री सुरक्षा के लिए पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों से निपटने की प्रतिबद्धता जताई.

यूक्रेन संकट और पश्चिम एशिया पर विचार

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर भी विचार-विमर्श किया. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के आधार पर यूक्रेन में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए समर्थन व्यक्त किया. इसके अलावा इजराइल और फिलिस्तीन के मुद्दे पर द्वि-राष्ट्र समाधान की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता जताई.

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन ने ‘थिंक टैंक’ में अपने संबोधन में भारत और यूरोपीय संघ के रक्षा क्षेत्र में नए सहयोग के अवसरों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत अपनी सैन्य आपूर्ति में विविधता लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है और दोनों पक्ष मिलकर साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और ड्रोन जैसे क्षेत्रों में काम कर सकते हैं. इसके अलावा ये साझेदारी केवल सुरक्षा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि दोनों देशों की आर्थिक सुरक्षा और समृद्धि को भी मजबूत करेगी.

हिंद-प्रशांत में समुद्री संपर्क बढ़ाने पर जोर

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यूरोपीय संघ के रक्षा एवं अंतरिक्ष आयुक्त एंड्रियस कुबिलियस के साथ भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की. मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संपर्क बढ़ाने और सूचना साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया. इसके अलावा यूरोपीय रक्षा कंपनियों की भारतीय परियोजनाओं में भागीदारी और रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया.

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election Result 2025: 'और लड़ो', दिल्ली चुनावों के रुझान पर 'इंडिया' को लेकर उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल-राहुल गांधी पर निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget