एक्सप्लोरर

इमरान ने शपथ पत्र पढ़ने के दौरान कई ग़लतियां कीं, मुश्किल उर्दू में उलझकर रह गए

शपथ पत्र पढ़ने के दौरान इमरान खान की एक गलती ऐसी है जिससे आने वाले दिनों में पाकिस्तान की सियासत गरमा सकती है. इमरान की ग़लती की बात आगे, पहले जानिए कि आखिर क्यों मुद्दा गरमा क्यों सकता है.

इस्लामाबाद: क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने आज राजधानी इस्लामाबाद में राष्ट्रपति भवन में हुए एक सादे शपथग्रहण समारोह में वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) के पद की शपथ ली. विदेश में पढ़े और उर्दू से अनजान इमरान खान ने उर्दू में हलफ (शपथ) उठाया. शपथ पत्र में काफी ज्यादा भारी भरकम उर्दू के शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसे पढ़ने में इमरान खान ने कई ग़लतियां कीं.

शपथ पत्र पढ़ने के दौरान इमरान खान की एक गलती ऐसी है जिससे आने वाले दिनों में पाकिस्तान की सियासत गरमा सकती है. इमरान की ग़लती की बात आगे, पहले जानिए कि आखिर क्यों मुद्दा गरमा सकता है.

ये है झगड़े की असली वजह

दरअसल, पाकिस्तान की सियासत में अहमदिया (कादियानी) फिरके को मुसलमान नहीं मानना सरकार की नीति का हिस्सा रहा है और इससे जुड़ा कोई भी विवाद विस्फोटक हो जाता है. शिया-सुन्नी सारे मुसलमान पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद को आखिरी पैगंबर मानते हैं, लेकिन अहमदिया मोहम्मद को आखिरी पैगंबर नहीं मानते हैं. यही झगड़े की जड़ है.

इस्लामी जम्हूरिए पाकिस्तान में सिर्फ मुसलमान ही देश का प्रधानमंत्री बन सकता है. पाकिस्तान कानूनी तौर पर अहमदिया फिरके को मुसलमान नहीं मानता लेकिन मुसलमान और अहमदिया में फर्क करना मुश्किल है इसलिए पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले को न सिर्फ ये कहना पड़ता है कि मैं मुसलमान हूं, बल्कि पैगंबर मोहम्मद को आखिरी पैगंबर भी कहना पड़ता और यहीं इमरान खान गलती कर गए.

इमरान खान ने मोहम्मद को आखिरी पैगंबर नहीं कहा

दरअसल, शपथ पत्र में ये पढ़ना था कि 'हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम खात्मुननबीईन हैं', यानी पैगंबर मोहम्मद आखिरी पैगंबर हैं, लेकिन इमारन खान खात्मुननबीईन कह ही नहीं पाए, यानी शपथ के दौरान कम से कम जुबान से इमरान खान ने मोहम्मद को आखिरी पैगंबर नहीं कहा है. अब ये मुद्दा पाकिस्तान में गरमा जाए तो कोई अचरज नहीं होगा. हालांकि, इसके साथ ही इमरान खान ने अनेक जगहों पर शपथ पत्र पढ़ने में गलतियां कीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget