एक्सप्लोरर

पाकिस्तान संसद में विपक्ष में रहेंगे इमरान के सांसद, चुनाव में धांधली के खिलाफ पीटीआई कर रही विरोध प्रदर्शन

पाकिस्तान के चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. इमरान खान की पार्टी की ओर से समर्थित निर्दलीय सांसदों ने विपक्ष में रहने का फैसला किया है.

Pakistan Politics: पाकिस्तान में चुनाव खत्म होने के बाद इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थन वाले सांसदों ने विपक्ष में रहने का फैसला किया है. इमरान खान के जेल जाने के कारण उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को चुनाव में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली थी. ऐसे में पीटीआई के लोगों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. ये निर्दलीय सांसद सबसे ज्यादा सीटें जीतने में सफल रहे.

पाकिस्तान के चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. किसी पार्टी का हिस्सा नहीं होने के कारण ये निर्दलीय सांसद सरकार बनाने का दावा भी पेश नहीं कर सकते हैं. ऐसे में सांसदों ने विपक्ष में रहने का फैसला किया है. इसके साथ ही पीटीआई ने चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन करने का फैसला किया है.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ ने कहा, "हमने विपक्ष में बैठने का फैसला किया है. हालांकि, हमें जितने मत मिले हैं, अगर उस हिसाब से सीटें दी जातीं और नतीजे नहीं बदले जाते तो हम 180 सीट के साथ सरकार में होते. हमारे पास सबूत हैं कि हमारे उम्मीदवार जीते थे." इसके साथ ही पीटीआई ने उत्तरी पंजाब में उन जगहों का ऐलान किया, जहां उसके नेता विरोध प्रदर्शन करेंगे. 

अमेरिका से हस्तक्षेप की मांग
मोहम्मद अली सैफ ने अमेरिका से भी चुनाव में हुई धांधली पर हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने कहा, "अमेरिका पूरी दुनिया में लोकतंत्र की आवाज होने की बात कहता है, लेकिन अमेरिका और यूरोप दोनों ने पाकिस्तान चुनाव में धांधली पर चुप्पी साध रखी है."

किस पार्टी को मिलीं कितनी सीटें?
पाकिस्तान में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार हैं. इस सरकार में शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री और आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति हो सकते हैं. पाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार, पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 93 सीटें जीती हैं. पीएमएल-एन ने 75 और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी ने 54 सीटें जीती हैं.

यह भी पढ़ें- Pakistan: इमरान खान की पार्टी ने चुनाव में धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयान! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स', कयामत के बाद कौन खोलेगा?
इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयानों तक! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स'?
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
Weather News: कहीं बारिश-बाढ़ तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, दुनिया में बदलते मौसम के पैटर्न ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता
कहीं बारिश-बाढ़ तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, दुनिया में बदलते मौसम के पैटर्न ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget