एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान की पार्टी ने चुनाव में धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया शुरू

Pakistan News: पीटीआई के प्रवक्ता रऊफ हसन ने कहा, ‘‘वर्ष 2024 का चुनाव देश के इतिहास में बड़े पैमाने पर धांधली के कारण याद किया जाएगा.’’

Pakistan Politics: पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने हाल के चुनावों में कथित धांधली और अपने जनादेश की चोरी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. राजधानी इस्लामाबाद में प्रदर्शन के चलते अधिकारियों ने शनिवार (17 फरवरी) को निषेधाज्ञा लागू कर दी. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने चुनावों के नतीजों की आलोचना करते हुए कथित धांधली के खिलाफ देशव्यापी ‘शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन’ करने की घोषणा की.

पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव परिणामों में नेशनल असेंबली की 90 से अधिक सीट जीतकर अपना दबदबा कायम रखा था. विरोध प्रदर्शन की शुरुआत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान के वाना में एक विरोध मार्च के साथ शुरू हुई.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने क्या कहा?

पीटीआई ने संसद में विपक्ष में बैठने का फैसला किया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने एक बयान में कहा, ‘‘पीटीआई ने आम चुनाव 2024 में अभूतपूर्व, बड़े पैमाने पर बेशर्म धांधली के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जहां पीटीआई की 180 नेशनल असेंबली सीट की जीत और संसद में दो-तिहाई बहुमत को घटाकर आधा कर दिया गया था.’’ पीटीआई के प्रवक्ता रऊफ हसन ने कहा, ‘‘वर्ष 2024 का चुनाव देश के इतिहास में बड़े पैमाने पर धांधली के कारण याद किया जाएगा.’’

इस्लामाबाद पुलिस ये बोली

दैनिक समाचार पत्र 'डॉन' में इस्लामाबाद पुलिस के हवाले से कहा गया है कि शहर में धारा 144 लागू है और सुरक्षा हाई अलर्ट पर है, क्योंकि पीटीआई अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करने के लिए तैयार है. पुलिस ने सीधे तौर पर विरोध प्रदर्शनों का जिक्र किए बिना कहा कि एफ9 पार्क के पास यातायात बढ़ सकता है और जनता से आस-पास के मार्गों पर अनावश्यक यात्रा करने से बचने का आग्रह किया.

पुलिस ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आतंकवाद निरोधक विभाग के विशेष बलों को गश्त पर तैनात किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘जिले भर में गश्त बढ़ा दी गई है जबकि चौकियों पर जांच कड़ी कर दी गई है. ’’ इस्लामाबाद में पुलिस ने पीटीआई के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए लाहौर प्रेस क्लब के पास एक गड्ढा खोद दिया है. पीटीआई के विरोध को विफल करने के लिए वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया.

पंजाब पुलिस ने की कार्रवाई 

इस बीच, पंजाब पुलिस ने लाहौर में पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जो चुनावों में 'बड़े पैमाने पर धांधली' के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस ने इमरान खान के वकील सलमान अकरम रजा और पीटीआई की कई महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, जो जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री के आह्वान पर जेल रोड पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुई थीं.

जेल रोड पर स्थित पीटीआई कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस जमा हो गई और कथित धांधली का विरोध कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो फुटेज में पुलिस को पीटीआई की महिला कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करते और उन्हें पुलिस वैन में डालते हुए दिखाया गया है. इस्लामाबाद पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. अकबर नासिर खान ने कहा है कि राजधानी में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर किसी को भी इकट्ठा होने या विरोध करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- यूएई में बड़ी-बड़ी इमारतें बनाने वाले भारतीय मजदूर किन हालातों में रहते हैं? जानकर चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War News Live: वॉशिंगटन में इजरायल-लेबनान वार्ता शुरू, मार्को रूबियो भी बैठक में मौजूद
Live: वॉशिंगटन में इजरायल-लेबनान वार्ता शुरू, मार्को रूबियो भी बैठक में मौजूद
यूएई ने मांगा अपना पैसा तो औकात पर आया पाकिस्तान, सऊदी और चीन के सामने शहबाज ने फैलाए हाथ
यूएई ने मांगा अपना पैसा तो औकात पर आया पाकिस्तान, सऊदी और चीन के सामने शहबाज ने फैलाए हाथ
यूएस-ईरान की बातचीत बिगड़ने के बाद चीन ने दिया फॉर्मूला, कहा- इससे आएगी मिडिल ईस्ट में शांति
यूएस-ईरान की बातचीत बिगड़ने के बाद चीन ने दिया फॉर्मूला, कहा- इससे आएगी मिडिल ईस्ट में शांति
पाकिस्तान की वो ‘डील’, जिससे न चाहते हुए भी ईरान वॉर में इस्लामाबाद कूदने को हो जाएगा मजबूर
पाकिस्तान की वो ‘डील’, जिससे न चाहते हुए भी ईरान वॉर में इस्लामाबाद कूदने को हो जाएगा मजबूर

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीतीश कुमार के हटते ही ये क्या! एक्शन में अनंत सिंह, अब सम्राट चौधरी से करेंगे बात, जानिए मामला
नीतीश कुमार के हटते ही ये क्या! एक्शन में आए अनंत सिंह, अब सम्राट चौधरी से करेंगे बात
यूएई ने मांगा अपना पैसा तो औकात पर आया पाकिस्तान, सऊदी और चीन के सामने शहबाज ने फैलाए हाथ
यूएई ने मांगा अपना पैसा तो औकात पर आया पाकिस्तान, सऊदी और चीन के सामने शहबाज ने फैलाए हाथ
7 साल से लापता, 10 हजार डॉलर का ईनाम… कौन है इंडियन स्टूडेंट मायूषि भगत, जिसकी FBI को है तलाश
7 साल से लापता, 10 हजार डॉलर का ईनाम… कौन है इंडियन स्टूडेंट मायूषि भगत, जिसकी FBI को है तलाश
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 10 लोगों की मौत, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 10 लोगों की मौत, मचा हड़कंप
दिव्यांका त्रिपाठी की गोदभराई में पैसे का बैग लेकर भागे विवेक दहिया, जमाई को रोते देख सासू मां ने लगाया गले, देखें Inside Video
दिव्यांका की गोदभराई में पैसे का बैग लेकर भागे विवेक, जमाई को रोते देख सासू मां ने लगाया गले
SRH पर मंडराया संकट, IPL 2026 से बाहर हुआ टीम का खूंखार खिलाड़ी, जानें किसने किया रिप्लेस
SRH पर मंडराया संकट, IPL 2026 से बाहर हुआ टीम का खूंखार खिलाड़ी, जानें किसने किया रिप्लेस
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Embed widget