एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव हारे ट्रंप, ट्विटर पर यूजर्स बोले-व्हाइट हाउस छोड़ने से इंकार करें तो मुंबई पुलिस भेजो

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जो बिडेन के हाथों हार गए हैं. उनके हार की खबर आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'Doland' और #HowdyModi ट्रेंड कर रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया. पेन्सिलवेनिया राज्य में जीत दर्ज करने के बाद 77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे. इस राज्य में जीत के बाद बाइडेन को 270 से अधिक ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ मिल गये जो जीत के लिए जरूरी थे.

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने से पहले बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति पद पर रह चुके हैं. भारतवंशी सीनेटर कमला हैरिस अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं. 56 वर्षीय हैरिस देश की पहली भारतवंशी, अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी. बाइडेन और हैरिस अगले वर्ष 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे.

सोशल मीडिया में ट्रेंड हुआ #HowdyModi 

डोनाल्ड ट्रंप की हार की खबर आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'Doland' और #HowdyModi ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ट्रंप की हार पर अजग-गजब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा है कि अगर ट्रंप व्हाइट हाउस को छोड़ने से इंकार करते हैं तो वहां मुंबई पुलिस को भेजा जाना चाहिए. यहां देखें कुछ मजेदार ट्विट्स:

हार मानने तो तैयार नहीं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप अभी हार मानने को तैयार नहीं हैं. ट्रंप ने कहा है कि वो सोमवार से कानूनी लड़ाई और तेज करेंगे और तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक ईमानदारी से वोटों की गिनती पूरी नहीं हो जाती.

जिस वक्त प्रमुख मीडिया संस्थानों ने बाइडेन की जीत की खबर जारी की उस वक्त ट्रंप वर्जीनिया में गोल्फ खेल रहे थे. उन्होंने कहा, हम सभी जानते हैं कि जो बाइडेन विजेता के तौर पर झूठा प्रचार कर रहे हैं. इस काम में मीडिया के उनके कुछ साथी उन्हें मदद कर रहे हैं, आखिर ये सभी क्यों नहीं चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए. साफ बात है कि पूरे चुनाव नतीजे अब भी बहुत दूर हैं. जो बाइडेन को अभी तक किसी भी राज्य ने विजेता घोषित नहीं किया है.

US Elections: अभी भी हार मानने को तैयार नहीं ट्रंप, बोले- बाइडेन झूठा प्रचार कर रहे, हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन, पहले संबोधन में कहा- मैं देश को तोड़ने नहीं जोड़ने वाला राष्ट्रपति बनूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget