एक्सप्लोरर

कनाडा: 10 साल पहले का एक मजाक, जानिए- ऐसा क्या हुआ कि देश की सबसे बड़ी अदालत में इसकी सुनवाई हो रही है

कनाडा में एक दिव्यांग सिंगर और कॉमेडियन का मामला देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच गया है. मामला सिर्फ दिव्यांग के मजाक का नहीं रहा बल्कि अब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मुद्दा भी जुड़ गया है. घटना एक दशक पहले की है जिसका समापन अदालत की दहलीज पर होने जा रहा है.

कनाडा में एक कॉमेडियन को एक दशक पहले का अभिनय भारी पड़ गया है. उसने अपने अभिनय के दौरान एक दिव्यांग युवा सिंगर का मजाक उड़ाया था. लेकिन अब ये मजाक का मामला देश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंच गया है. जेरेमी गैब्रिएल का जन्म ट्रेचर कोलिन्स सिंड्रोम (टीसीएस) के साथ हुआ था. ये एक अनुवांशिक बीमारी है जो चेहरे की हड्डियों को प्रभावित कर सकती है और गैब्रिएल के मामले में गंभीर बहरापन की वजह बनी थी. इसके बावजूद उसने अपने कम उम्र में सिंगर बनने के सपने को पूरा किया. उसकी वजह से पैतृक प्रांत क्यूबिक में उसकी लोकप्रियता बढ़ गई.

दिव्यांग पर कॉमेडियन को मजाक पड़ा भारी

2010 में क्यूबिक के एक अन्य कॉमेडियन माइक वार्ड ने 90 मिनट का स्टैंड-अप शो किया. उनकी पहचान तीखे चुटकुलों की वजह से होती है. नस्ल और धर्म पर चुभते मुद्दों के साथ उन्होंने मशहूर हस्तियों को भी निशाना बनाया. उन्होंने उन्हें कई वजहों से 'पवित्र गाय' बताया. उनके मुताबिक ऐसे लोग धन, ताकत के चलते मजाक से सुरक्षित समझे जाते हैं. उस शो के नतीजे पिछले एक दशक से क्यूबिक में पड़ते रहे हैं और उसकी वजह माइक वार्ड का जेरेमी गैब्रिएल से संबंधित मजाक है. अब उस मामले पर अदालत में बहस होगी.

एक दशक पहले का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

माइक वार्ड और जेरेमी ग्रैबिएल की कानूनी जंग मीडिया का मुद्दा भी बन चुकी है. कॉमेडी शो में ये बताया गया था कि सिंगर शायद किसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित हैं. कॉमेडियन ने गैब्रिएल के हंसने के अंदाज पर कहा था, "मुझे नहीं मालूम कि मजाक पर मैं कितना दूर जा सकता हूं. एक पल के लिए मैंने खुद से कहा कि मैं बहुत दूर निकल गया हूं, हंसना बंद कर देंगे. लेकिन नहीं, आप लोग तो हंस रहे हैं." माइक वार्ड ने सिंगर की शारीरिक बनावट और बीमारी का भी मजाक उड़ाया था.

गैब्रिएल ने 2010 में पहली बार अपने बारे में मजाक को सुना. उसक वक्त उसकी उम्र 13 साल की थी और हाई स्कूल जाना शुरू किया था. पहले से सताए माइक वार्ड की कॉमेडी ने आग में घी का काम किया. अब 24 वर्ष के हो चुके सिंगर कहते हैं, " वार्ड के मजाक को सुने बिना मेरा एक दिन भी नहीं गुजरता है." उसके दिव्यांग होने की वजह से उसे निशाना बनाया गया और खुद को अलग-थलग करने लगा. यहां तक कि खुदकुशी के विचार भी आने लगे. मामला उस वक्त खराब हो गया, जब सिंगर की तुलना कोकीन के नशेड़ी से की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget