एक्सप्लोरर

Germany: जर्मनी में तख्तापलट की साजिश से हड़कंप, रिंग लीडर समेत 25 लोग गिरफ्तार

Germany News: जर्मन सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इस साजिश को लेकर नवंबर 2021 से काम हो रहा था. गोपनीय तरीके से यह समूह योजना को सफल करने के लिए दायरा बढ़ा रहा था.

Germany Detained 25 Members: भारत जब गुजरात-हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की गिनती और नतीजों की खबरों से छाया हुआ था तो यूरोप के सबसे बड़े मुल्क में जर्मनी (Germany) में सुरक्षा एजेंसियां तख्तापलट की साजिश नाकाम करने के लिए छापेमारी कर रही थी. जर्मनी के चरम दक्षिणपंथी समूह के 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो निर्वाचित सरकार को हटाकर राजशाही स्थापित करना चाहते थे.

जर्मनी की राष्ट्रीय अपराध निरोधक पुलिस एजेंसी बीकेए के अनुसार देशभर में 50 से अधिक संदिग्ध लोगों के परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई. साथ ही 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

तख्तापलट की साजिश में 25 लोग गिरफ्तार

आरोप है कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग जर्मनी में हिंसा के जरिए लोकतांत्रिक सरकार को हटाने और एक नई व्यवस्था लागू करने का षड्यंत्र रच चुके थे. इसके लिए बाकायदा एक समूह तैयार कर लोगों को उससे जोड़ा गया था. इस समूह का मुखिया जर्मनी के एक पूर्व शाही खानदान का सदस्य हेनरी अष्टम है.

नवंबर 2021 से रची जा रही थी साजिश

जर्मन सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इस योजना पर नवंबर 2021 से तेज़ी से काम हो रहा था. गोपनीय तरीके से यह समूह न केवल अपनी योजना को बढ़ा रहा था बल्कि इसका दायरा भी बढ़ा रहा था. इसके तहत सदस्यों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई थी. षड्यंत्र की भनक मिलते ही जर्मन एजेंसियों ने सावधानी के साथ इस पूरे षड्यंत्र पर नज़र रखी गई. वहीं 8 दिसंबर को जर्मनी के 11 प्रांतों में एक साथ छापेमारी कर इस साजिश का भंडाफोड़ किया गया.

जर्मन सुरक्षा एजेंसियों का क्या है दावा?

जर्मन सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि तख्तापलट की साजिश रचने वाले समूह और उसके रिंग लीडर ने रूस (Russia) के प्रतिनिधियों से भी सम्पर्क किया, ताकि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद मित्र देशों की सेनाओं के साथ जिस तरह पावर शेयरिंग समझौता किया गया, उसी तरह की बातचीत फिर से सत्ता परिवर्तन के बाद रूस के साथ हो. हालांकि फिलहाल जर्मन सुरक्षा एजेंसियों ने रूसी सरकार की तरफ से इस समूह के प्रस्ताव पर किसी तरह के समर्थन या जवाब की बात नहीं मानी है.

जर्मनी में और हो सकती है गिरफ्तारी

जर्मनी (Germany) में तख्तापलट के इस षड्यंत्र के सामने आने से हड़कंप है. यह किसी विकसित देश में हिंसक तरीके और सैन्य ताकत के साथ सरकार बदलने की साजिश का हाल के दिनों में पहला मामला है. इस षड्यंत्र को लेकर अब भी जांच की कवायद जारी है. जर्मन सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद और भी धरपकड़ मुमकिन है.

ये भी पढ़ें:

पेरू में राजनीतिक उथल-पुथल! विवादित एलान के बाद पद से हटाए गए राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो, महिला राष्ट्रपति को मिली कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट

वीडियोज

Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget