एक्सप्लोरर

France Riots: चार रातों से जल रहा फ्रांस, दंगाई मचा रहे उत्पात, सरकार बोली- बवाल खत्म करने को अपनाएंगे हर तरीका | जानें 10 बड़ी बातें

France Riots: फ्रांस में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. दंगाई सड़कों पर उतरकर उत्पात मचा रहे हैं. हजारों कारों, इमारतों को आग के हवाले किया जा चुका है.

France Protests: फ्रांस में एक नाबालिग लड़के की पुलिस की गोली से हुई मौत के बाद शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. पूरे फ्रांस में इस घटना के बाद दंगा जैसा माहौल है. दंगाई सड़कों पर उतरकर उत्पात मचा रहे हैं. हजारों कारों, इमारतों को आग के हवाले किया जा चुका है. मंगलवार (27 जून) को हुई घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन देश भर में फैली हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही. 

फ्रांस में हुए बवाल की 10 बड़ी बातें

1- फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड दारमेनिन ने शनिवार को कहा कि कल रात 270 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिससे हिंसा के सिलसिले में कुल गिरफ्तारियां 1,100 हो गईं हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि कल रात की गिरफ्तारियों में फ्रांस के दूसरे सबसे बड़े शहर मार्सिले से 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए कई प्रदर्शनकारियों की उम्र 14 से 18 साल के बीच है. 

2- मार्सिले के मेयर बेनोइट पायन ने बिगड़ते हालात को देख सरकार से अतिरिक्त सैनिक भेजने का आग्रह किया है. उन्होंने कल रात ट्वीट कर कहा था कि लूटपाट और हिंसा के दृश्य अस्वीकार्य हैं.

3- फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड दारमेनिन ने देश के मौजूदा हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि चौथी रात हिंसा में थोड़ी कमी देखने को मिली है लेकिन हम देश में पुनः शांति स्थापित हो, इसका प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि हालात को काबू में करने के लिए 45 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. 

4- फ्रांस की मीडिया के अनुसार, मार्सिले और ल्योन में हालात बेहद खराब हैं. ग्रेनोबल और सेंट-इटियेन के कुछ हिस्सों में दंगाइयों और पुलिस के बीच झड़पें  हुईं हैं. 

5- दो दिनों में दूसरी कैबिनेट संकट बैठक में भाग लेने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि सोशल मीडिया हिंसा को बढ़ावा दे रहा है. उन्होंने एजेंसियों से कहा कि जल्द ही स्नैपचैट और टिकटॉक जैसे प्लेटफार्म से सेंसिटिव चीजों को हटा दिया जाए. उन्होंने देश के लोगों से अपने बच्चों को दंगे से दूर रखने की अपील की है. 

6- बिगड़ते हालात को देखते हुए फ्रांस के फुटबॉल स्टार किलियान बप्पे ने शांति की अपील करते हुए कहा है कि हिंसा से कोई समाधान नहीं निकल सकता.

7- बसें और ट्राम में बीती रात आग लगाए जाने के बाद इन्हें बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही ज्वलनशील तरल पदार्थों और बड़े पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

8- आपातकाल की संभावित स्थिति के बारे में पूछे जाने पर फ्रांस के प्रधानमंत्री एलिसाबेथ बोर्न ने कहा कि सरकार व्यवस्था बहाल करने के सभी विकल्पों पर विचार कर रही है. 

9- नाहेल की मौत के बाद अपने पहले इंटरव्यू में, उसकी मां मौनिया ने गुरुवार को फ्रांस 5 टेलीविजन को बताया कि मैं पुलिस को दोष नहीं देती, मैं एक व्यक्ति को दोषी ठहराती हूं: जिसने मेरे बेटे की जान ली है. 

10- इस मामले में दोषी पुलिस अफसर को  गिरफ्तार कर लिया गया है. इन सब के बाद भी फ्रांस में फैली अशांति कम होने का नाम नहीं ले रही है. 

ये भी पढ़ें: France Riots: फ्रांस में दंगे के बीच दंगाइयों ने बंदूक की दुकानों में की लूटपाट, राइफल पर भी साफ किए हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget