एक्सप्लोरर

French Pension Reforms: फ्रांस में भारी विरोध के बीच राष्ट्रपति ने पेंशन रिफॉर्म बिल पर किया साइन, पेरिस सहित 200 शहरों में बढ़ी हिंसा

French: फ्रांस की मीडिया के मुताबिक कॉन्स्टिट्यूशन काउंसिल के 9 सदस्यों ने नई पेंशन स्कीम को संविधान की नजर में सही ठहराया है. राष्ट्रपति के बिल पर साइन करने के बाद पेंशन स्कीम अब कानून बन चुका है.

French Pension Reforms: फ्रांस (France) में पेंशन सुधार बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इसी बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों (Emmanuel Macron) ने शनिवार (15 अप्रैल) को रिटायरमेंट की उम्र 62 साल से बढ़ाकर 64 साल करने वाले विवादों से भरे बिल पर साइन कर दिया. अब ये बिल कानून का शक्ल ले चुका है. फ्रांस के कॉन्स्टिट्यूशन काउंसिल ने भी इसे मंजूरी दे दी है.

रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाने वाले कानून को देश भर में जल्द ही लागू किया जाएगा. इस फैसले के आने के बाद से फ्रांस के पेरिस सहित 200 शहरों में हिंसा बढ़ चुकी है. इस बात की अल जज़ीरा ने शनिवार को  जानकारी दी.

नई पेंशन स्कीम को संविधान की नजर में सही ठहराया
फ्रांस की मीडिया के मुताबिक कॉन्स्टिट्यूशन काउंसिल के 9 सदस्यों ने नई पेंशन स्कीम को संविधान की नजर में सही ठहराया है. फ्रांस के पेरिस में शुक्रवार (13 अप्रैल) को कोर्ट का फैसला आने के बाद पुलिस ने करीब 112 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. पिछले 3 महीने से पेंशन स्कीम के खिलाफ पूरे फ्रांस में हिंसक विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं.

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बिल को लागू करने की लड़ाई मैक्रों के दूसरे कार्यकाल की सबसे बड़ी बाधा में से एक थी. इस दौरान बिल के संशोधनों के लिए भारी सार्वजनिक प्रतिरोध का सामना करना पड़ा. इसके अलावा उनकी लोकप्रियता में भी कमी आयी है.

सितंबर के महीने में होगा लागू
फ्रांस के राष्ट्रपति के बिल पर साइन करने के बाद पेंशन स्कीम अब कानून बन चुका है. फ्रांस के कोर्ट ने नई पेंशन स्कीम के तहत 6 प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है. खारिज किए गए प्रस्ताव में एक प्रस्ताव ऐसा भी है, जिसमें पूछा गया है कि कोई भी कंपनी 55 साल से ज्यादा उम्र वाले कितने लोग को नौकरी देती है.

कानून को कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने जानकारी दी कि ये कानून इस साल के सितंबर तक लागू किया जा सकता है. इस पेंशन स्कीम के बारे में जनवरी 2023 में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेंशन स्कीम में सुधार की बात की थी.

ये भी पढ़ें:Emmanuel Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यूरोप से अपील, 'अमेरिका पर अपनी निर्भरता करें कम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget