एक्सप्लोरर

US Shooting: कैलीफॉर्निया के बाद अब अमेरिका के वाशिंगटन में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों की मौत ,दर्जनों घायल

US Shooting News: हमलावर ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया, इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्टोर संचालक और हमलावार के बीच कनेक्शन के बारे में पता लगाया जा रहा है.

US Shooting: अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं. एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है. इस बार वाशिंगटन के याकिमा शहर में एक स्टोर को निशाना बनाया गया है. जहां अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस के अनुसार हमलावर अभी फरार है.

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी ने एक स्टोर में अचानक फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें करीब 21 लोग घायल हो गए, वहीं तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गया. आरोपी की पहचान याकिमा काउंटी के रहने वाले 21 वर्षीय जरीद हैडॉक के रूप में हुई है. उसकी फोटो जारी कर लोगों से अपील की गई है कि अगर उसके बारे में कुछ पता चले तो पुलिस को उसकी जानकारी दें. हलांकि उसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है.

पुलिस कर रही पड़ताल 

याकिमा के पुलिस प्रमुख मैट मुर्रे ने कहा कि गोलीबारी मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ. हमलावर ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया, इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हो पाया है.  पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्टोर संचालक और हमलावार के बीच कनेक्शन के बारे में पता लगाया जा रहा है. पुलिस इस बारे में भी जांच कर रही है कि क्या पहले से भी दोनों पक्षों के बीच कोई दुश्मनी थी.

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बता दें कि अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी की घटनाएं  एक बड़ी समस्या बन गई है. याकिमा की घटना के कुछ घंटे पहले ही उत्तरी कैलिफोर्निया में ऐसी घटना सामने आई थी. जिसमें 7 लोगों की मौत हुई थी। मौके पर पहुंचकर अमेरिकी शेरिफ ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था. इससे पहले कैलिफोर्निया में ही शनिवार को अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई थी जब एक बंदूकधारी ने 11 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी और कम से कम नौ लोगों को घायल कर दिया. इससे पहले भी आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती रही है.

ये भी पढ़ें : Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और पीटीआई नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार, इमरान पर भी कस सकता है शिकंजा, घर के बाहर जुटे कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget