एक्सप्लोरर

US Ambassador To India: भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे एरिक गार्सेटी, सीनेट ने पक्ष में किया मतदान

Eric Garcetti: भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के तौर पर एरिक गार्सेटी के नाम पर सीनेट में मुहर लग गई है.

Eric Garcetti Nomination For Ambassador To India Confirmed: भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के तौर पर एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) के नामांकन पर सीनेट (US Senate) में बुधवार (15 मार्च) को वोटिंग हुई. मतदान में उनके नाम पर मुहर लग गई है. उनके पक्ष में 42 के मुकाबले 52 वोट पड़े. वह जल्द ही भारत के राजदूत (US Ambassador To India) के तौर पर पदभार संभाल लेंगे. दो साल से ज्यादा समय से भारत में अमेरिका के राजदूत का पद खाली है. 

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने गार्सेटी के नामांकन का प्रस्ताव दिया था. उन्होंने यह कदम ऐसे समय में उठाया, जब गार्सेटी के विरोधी उनके लॉस एंजिलिस के महापौर के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान अपने एक करीबी सहयोगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच में नाकाम रहने का मुद्दा उठा रहे हैं.

2021 से लंबित था गार्सेटी का नामांकन

अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में जुलाई 2021 से ही गार्सेटी का नामांकन लंबित था, जब उन्हें राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस प्रतिष्ठित राजनयिक पद के लिए नामांकित किया था. पिछले सप्ताह सीनेट की विदेश मामलों की समिति ने अपनी कार्य मंत्रणा बैठक में आठ के मुकाबले 13 मतों से गार्सेटी के पक्ष में मतदान किया था. केनिथ जस्टर भारत में अमेरिका के आखिरी राजदूत थे, जिन्हें जनवरी 2021 में अमेरिकी सरकार ने वापस बुला लिया था. 

USISPF अध्यक्ष मुकेश अघी ने जताई थी गार्सेटी के राजदूत बनने की उम्मीद

सीनेट में गार्सेटी के नामांकन की पुष्टि से पहले ‘यूएस इंडिया स्ट्रैटजिक एंड पार्टनरशिप फोरम’ (USISPF) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने उम्मीद जताई थी कि भारत को आखिरकार एक राजदूत मिल जाएगा. अघी ने कहा था, ‘‘हमें उम्मीद है कि सीनेट में इस हफ्ते या अगले सप्ताह तक भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के तौर पर गासेर्टी के नामांकन की पुष्टि हो जाएगी.’’

यह भी पढ़ें- USA: भारतीय मूल के विवेक मलिक ने अमेरिका में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget