एक्सप्लोरर

क्या अब सभी X यूजर्स को करनी पड़ सकती है अपनी जेब ढ़ीली, मस्क ने किया खुलासा

Social Media Platform X: एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स को जल्द ही अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है. दरअसल, मस्क मासिक शुल्क लागू करने की योजना बना रहे हैं.

Elon Musk : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स के लिए जल्द ही मासिक शुल्क लागू कर सकता है. इस बात का खुलासा एक्स के मालिक एलन मस्क ने किया है. इसके पीछे के वजह के बारे में भी एलन मस्क ने बताया है. उन्होंने बताया है कि प्लेटफॉर्म पर बॉट्स (Bots) की समस्या से निपटने के लिए 'स्मॉल मंथली पेमेंट' पर फैसला जल्द ही लिया जा सकता है. 

एलन मस्‍क ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ की गई बातचीत में कहा कि प्लेटफार्म पर बॉट्स की संख्या बढ़ गई है. ऐसे में हमने इसका मुकाबला करने के लिए एक तरीका खोज निकाला है.उन्होंने कहा कि 'स्मॉल मंथली पेमेंट ही बॉट्स की विशाल सेनाओं का मुकाबला करने का एकमात्र तरीका है. उन्होंने आगे कहा कि एक बॉट की लागत एक पैसे का एक अंश होती है, इसे एक पैसे का दसवां हिस्सा कहें, लेकिन भले ही इसके लिए कुछ डॉलर या कुछ और भुगतान करना पड़े, बॉट की प्रभावी लागत बहुत अधिक है. 

इजरायली प्रधानमंत्री से बातचीत में किया खुलासा 

दरअसल, मस्क के साथ बातचीत के दौरान, इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पूछा कि एक्स बॉट्स की सेनाओं पर रोक कैसे लगाएगा.  जो नफरत फ़ैलाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं. जिसपर मस्क ने सभी यूजर्स से शुल्क वसूलने के प्लान के बारे में बताया. हालांकि मस्क ने यह खुलासा नहीं किया कि यूजर्स को एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करने के लिए कितने पैसे देने होंगे. बातचीत के दौरान मस्क ने कहा कि एक्स के अब 55 करोड़ मासिक यूजर हैं, जो हर दिन 10-20 करोड़ पोस्ट करते हैं.

पहले भी मस्क कर चुके हैं इशारा 

बता दें कि मस्क इससे पहले भी अपनी इस योजना का जिक्र कर चुके हैं. पिछले साल भी मस्क ने ऐसा ही कहा था. मालूम हो कि कंपनी वर्तमान में अपने एक्स प्रीमियम उपयोगकर्ताओं से प्रति माह 8 डॉलर का शुल्क लेती है. गौरतलब है कि टेक टाइकून ने पिछले साल अक्टूबर में 44 बिलियन डॉलर में  एक्स पर कब्ज़ा जमाया था. ऐसे में एक्स (पूर्व में ट्विटर) को टेकओवर करने के बाद मस्क कई तरह के बदलाव कर चुके हैं.  

ये भी पढ़ें: Hardeep Singh Nijjar: ट्रूडो ने लगाया खालिस्तानी आतंकी की हत्या का भारत पर आरोप तो क्या बोला अमेरिका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget