एक्सप्लोरर

Elon Musk Israel Visit: इजरायल पहुंचे एलन मस्क को हमास ने किया आमंत्रित, बोले- अभी गाजा के हालात खतरनाक

Elon Musk On Hamas Invitation: हमास के हालिया निमंत्रण पर अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क ने कहा कि अभी गाजा पट्टी के हालात खतरनाक हैं, ऐसे में वहां जाना अभी ठीक नहीं है. 

Israel-Hamas War: यहूदी विरोध को लेकर आलोचना का सामने कर रहे एलन मस्क ने सोमवार को इजरायल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से खास मुलाकात की. इस दौरान मस्क ने कफर अजा किबुत्ज का दौरा किया, जहां हमास के लड़ाकों ने बीते सात अक्टूबर को भीषण हमला किया था. मस्क के इजरायल दौरे के तुरंत बाद फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास ने भी मस्क को गाजा पट्टी आने का न्योता दिया है, जिस पर मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अभी गाजा पट्टी के हालात खतरनाक हैं, ऐसे में वहां जाना अभी ठीक नहीं है. 

हमास के हालिया निमंत्रण पर टिप्पणी करते हुए अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क एक्स सोशल नेटवर्क (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर कहा कि अभी वहां थोड़ा खतरनाक लग रहा है, लेकिन मेरा मानना ​​​​है कि दीर्घकालिक समृद्ध गाजा सभी पक्षों के लिए अच्छा है. बता दें कि मंगलवार को हमास के वरिष्ठ सदस्य ओसामा हमदान ने कहा था कि हम उन्हें गाजा के लोगों के खिलाफ किए गए नरसंहार और विनाश को देखने के लिए आमंत्रित करते हैं. 

गाजा जाने से किया इनकार 

जिस पर मस्क ने गाजा जाने से सुरक्षा का हवाला देते हुए इनकार कर दिया है. बता दें कि यहूदी विरोधी पोस्ट के समर्थन के लिए आलोचना झेल रहे मस्क ने इजरायल पहुंचने पर कहा कि नफरत के प्रसार को रोकने के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा. इससे पहले मस्क से मुलाकात के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हमास को नष्ट किया जाना चाहिए, जिसपर मस्क ने जवाब दिया कि कोई विकल्प नहीं है. 

हमास को खत्म कर देने पर जताई सहमति 

बता दें कि मस्क ने 27 नवंबर को इजरायल का दौरा किया और इजरायली प्रधानमंत्री के साथ-साथ उन्होंने राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग से मुलाकात की. इस दौरान मस्क ने कहा कि वह नेतन्याहू की स्थिति से सहमत हैं कि हमास को खत्म कर देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष समाप्त होने पर वह गाजा को सैन्यीकरण और कट्टरपंथ से मुक्ति दिलाने में इजराइल की मदद करना चाहेंगे. 

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: 'युद्ध नहीं शांति चाहिए, हमारे बच्चों को यूक्रेन से वापस बुलाओ', पुतिन के खिलाफ सड़कों पर उतरीं सैनिक परिवारों की महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget