एक्सप्लोरर

अमेरिका अकेले ही उत्तर कोरिया पर कार्रवाई करेगा: ट्रंप

पोटोमैक फॉल्स (अमेरिका): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर चीन उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ कड़ा कदम नहीं उठाता है तब अमेरिका अकेले ही कार्रवाई करने के तैयार है. साउथ फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लेगो एस्टेट में चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग की मेजबानी करने के कुछ ही दिन पहले ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में यह टिप्पणी की है. बृहस्पतिवार और शुक्रवार को होने वाली बैठक के दौरान शी और ट्रंप के बीच उत्तर कोरिया, व्यापार और दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय विवाद समेत कई सारे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. ट्रंप ने अखबार से कहा, ‘‘हां, हम उत्तर कोरिया के बारे में बात करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर कोरिया पर चीन का बहुत प्रभाव है और या तो चीन उत्तर कोरिया को लेकर हमारी मदद करने का फैसला करेगा या नहीं करेगा. अगर चीन हमारी मदद करने का फैसला करता है तो यह उसके लिए बहुत अच्छा होगा और अगर वह ऐसा नहीं करता है तो यह किसी के लिए अच्छा नहीं होगा.’’ ट्रंप ने कहा कि चीन के लिए अमेरिका के साथ काम करने की वजह व्यापार है. उन्होंने कहा कि चीन की मदद के बिना अमेरिका, उत्तर कोरिया में हालात से निपट सकता है. जब उनसे पूछा गया कि वह उत्तर कोरिया से कैसे निपटेंगे तब ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं यह आपको बताने नहीं जा रहा हूं आप जानते हैं, मैं अतीत का अमेरिका नहीं हूं जहां हम आपको यह बताएंगे कि हम पश्चिम एशिया में कहां पर क्या करने जा रहे हैं.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget