एक्सप्लोरर

टैरिफ विवाद के बीच कनाडा पर ट्रंप के हमले तेज, बोले- उसे नहीं मानूंगा…

ट्रंप का कहना है कि नए टैरिफ 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे और इनका उद्देश्य अमेरिकी विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का सबसे अधिक असर ऑटोमोबाइल और स्टील उद्योग पर पड़ सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से टैरिफ विवाद के बीच कनाडा पर हमले लगातार तेज हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे उसे अलग स्टेट नहीं मानेंगे. उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब, उन्होंने इससे पहले  कनाडा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए 1 जनवरी 2027 से कनाडा से आयात होने वाली सभी कारों, ट्रकों, ऑटो पार्ट्स और स्टील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है.   यह कदम अमेरिका-कनाडा व्यापार विवाद को और गहरा सकता है.

ट्रंप ने कहा कि हमें कनाडा की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें हमारी जरूरत है. कनाडा के साथ अब किसी राज्य जैसा व्यवहार नहीं किया जाएगा. यदि आप अमेरिका में सामान बनाते हैं तो आपको कोई टैरिफ नहीं देना होगा.

ट्रंप का बड़ा ऐलान 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि व्यापार और अन्य मामलों में कनाडा दुनिया के सबसे मुश्किल देशों में से एक है, जिसके साथ काम करना बेहद कठिन है. अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ताएं विफल हो चुकी हैं और तनाव लगातार बढ़ रहा है.

ट्रंप के अनुसार, नए टैरिफ 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे और इनका उद्देश्य अमेरिकी विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का सबसे अधिक असर ऑटोमोबाइल और स्टील उद्योग पर पड़ सकता है. वहीं, कनाडा ने भी संकेत दिए हैं कि वह अमेरिकी कदमों के जवाब में जवाबी टैरिफ लगाने पर विचार कर सकता है.

कनाडा का जवाब एक्शन

दूसरी तरफ, कनाडा ने भी जवाबी कार्रवाई करने की घोषणा की है. दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने के लिए आखिरी समय में हुईं बातचीत के विफल होने के बाद यह कदम उठाया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए इन आयात शुल्कों का असर कनाडा से अमेरिका भेजे जाने वाले कुल सामानों के लगभग पांच प्रतिशत हिस्से पर पड़ेगा. 

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक बयान में कहा, 'कनाडा अपने कामगारों और व्यवसायों की रक्षा के लिए उन शुल्कों का डॉलर के मुकाबले डॉलर से जवाब देगा.' कनाडा की जवाबी कार्रवाई से व्यापार संघर्ष और बढ़ गया है.  इससे अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के बीच उत्तर अमेरिकी व्यापार समझौते के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. यह समझौता तीनों देशों के उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण है.

ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि कनाडा ने इस्पात, एल्युमीनियम, ऑटो और लकड़ी (लंबर) पर अमेरिकी शुल्कों में छूट की मांग की थी, जिसे देने के लिए अमेरिका तैयार नहीं था.

ये भी पढ़ें: 'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget