एक्सप्लोरर

Bank Robbery: इस देश में पिछले साल नहीं हुई एक भी बैंक डकैती, जानें कैसे हुआ यह संभव

Denmark: 2022 डेनमार्क के लिए बेहद सुखद रहा. यहां बैंक डकैती या लूट की एक भी घटना सामने नहीं आई. बैंक डकैती न होने के लिए डेनमार्क में नकदी के घटते चलन को बड़ा कारण माना जा रहा है.

Bank Robbery: बैंक में डकैती या लूट होना लगभग सभी देशों में आम बात है. भारत में बैंक लूट से संबधित खबरें अक्सर सुनने को मिल जाती हैं लेकिन पिछले साल डेनमार्क ने नया रिकॉर्ड बनाया. दावा किया जा रहा है कि 2022 में यहां बैंक डकैती या लूट की एक भी घटना सामने नहीं आई. 

डेनमार्क की बैंक यूनियन का दावा है कि देश में पिछला एक साल बैंक कर्मचारियों के लिए बेहद सुकून भरा रहा है. देश में बैंक डकैती या लूट की एक भी घटना सामने नहीं आई. बैंक डकैती न होने के लिए डेनमार्क में नकदी के घटते चलन को बड़ा कारण माना जा रहा है. 

इसके साथ ही पुलिस की कार्यशैली को भी क्रेडिट दिया जा रहा है. जानकारों की मानें तो यहां की सरकार का प्रयास कैशलेस सुविधा को बढ़ावा देना है. इसके साथ ही दावा किया जा रहा कि बैंक के बाहर लगे हाई क्वालिटी कैमरों की वजह से भी ऐसी घटनाएं नहीं देखने को मिली हैं. 

गदगद हैं बैंक कर्मचारी

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क के फाइनेंस वर्कर्स यूनियन फाइनेंस फॉर बंडेट के वाइस चेयरमैन स्टीन ऑलसेन ने बताया कि ऐसी घटनाओं का न होना हमारे लिए बेहद सुखद रहा. बैंक लूट की वारदात से कर्मचारी दहशत में रहते हैं, साथ ही उनकी मानसिक स्थिति पर भी बहुत नकारात्‍मक असर पड़ता है. यह रिकॉर्ड हमारे लिए सकारात्मक माहौल पैदा करेगा. 

डेनमार्क के केंद्रीय बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में देश के 25 फीसदी लोग पेमेंट के लिए नकदी का यूज करते थे. पांच साल बाद 2022 में यह आंकड़ा घटकर 10 फीसदी से भी कम हो गया. इसी तरह आपराधिक आंकड़ों की बात करें तो साल 2000 में बैंक रॉबरी के कुल 221 मामले सामने आए थे. 2017 तक बैंक में होने वाले अपराध का यह आंकड़ा घटकर 10 रह गया था. ऐसे में पिछले पूरे साल डकैती या लूट का एक भी केस दर्ज नहीं होने से पुलिस विभाग ने भी राहत की सांस ली है.

ये भी पढ़ें: दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने अपनी बड़े बेटी को बनाया Dior प्रमुख, जानें डेल्फीन आर्नो की खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
‘चुनाव से पहले दुश्मन इजरायल पर कर सकते हैं हमला’, नेतन्याहू का बड़ा दावा
‘चुनाव से पहले दुश्मन इजरायल पर कर सकते हैं हमला’, नेतन्याहू का बड़ा दावा
पाकिस्तानी एयरस्पेस की नहीं पड़ेगी जरूरत, भारत ने चीन के रास्ते बनाया नया प्लान
पाकिस्तानी एयरस्पेस की नहीं पड़ेगी जरूरत, भारत ने चीन के रास्ते बनाया नया प्लान
अरब सागर में चीन की दी पाकिस्तानी पनडुब्बी ने किया परीक्षण, भारत के लिए टेंशन हाई
अरब सागर में चीन की दी पाकिस्तानी पनडुब्बी ने किया परीक्षण, भारत के लिए टेंशन हाई

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget