एक्सप्लोरर

Biparjoy Cyclone: पाकिस्तान में तूफान बिपरजॉय से बड़ा खतरा! जानें कब और कहां मचा सकता है तबाही

Biparjoy Cyclone in Pakistan: आज यानी गुरुवार (15 जून) बिपरजॉय चक्रवात पाकिस्तान के तट से टकराने वाला है. ऐसे में सिंध सरकार ने लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.

Biparjoy Cyclone: बिपरजॉय चक्रवात आज यानी गुरुवार (15 जून) पाकिस्तान में भारी तबाही मचा सकता है. खतरे को देखते हुए पहले से ही अलर्ट जारी किया गया है. लाखों लोगों को खतरे वाली जगह से हटा दिया गया है या सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है. अभी भी पाकिस्तान पर बिपरजॉय चक्रवात का खतरा बना हुआ है. ऐसे में पाकिस्तान की जलवायु ऊर्जा मंत्री शेरी रहमान ने कहा है कि चक्रवात बिपरजॉय गुरुवार को सिंध के केटी बंदरगाह से टकराएगा.

बिपरजॉय चक्रवात को लेकर पाकिस्तान की जलवायु ऊर्जा मंत्री शेरी रहमान ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अब तक सिंध के तटीय इलाकों से 66,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. इसके साथ ही अभी भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का सिलसिला जारी है. 

तेजी से पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है तूफान 

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) द्वारा जारी नवीनतम अलर्ट में कहा गया है कि चक्रवात पिछले छह घंटों के दौरान उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है. और अब कराची से लगभग 230 किमी दक्षिण, थाटा से 235 किमी दक्षिण और केटी बंदर से 155 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम की दूरी पर है. ऐसे में पाकिस्तानी मंत्री ने लोगों से सहयोग करने का अनुरोध किया.  उन्होंने सभी एजेंसियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. साल ही कहा है कि आने वाले तूफान का असली रूप अब आने के बाद ही पता चलेगा.

इन क्षेत्रों में तबाही मचा सकता है तूफान 

पाकिस्तान के मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया है कि 14 से 17 जून के दौरान सिंध के थट्टा, सुजावल, बादिन, थारपारकर, मीरपुरखास और उमरकोट जिलों में तेज आंधी, बारिश और भारी तबाही की संभावना है. ऐसे में बाढ़ की स्थति भी उत्पन्न हो सकती है. 

पाकिस्तान की जलवायु ऊर्जा मंत्री ने आगे कहा कि बिपरजॉय चक्रवात की वजह से पाकिस्तान में छोटे विमानों की उड़ान बन कर दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि लोग चक्रवात देखने के लिए समुद्र के किनारे जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को आपदा पर्यटन से बचना चाहिए और टिकटॉक वीडियो बनाने से बचना चाहिए. उन्हें अपनी और अपने परिवार की जान को जोखिम में नहीं डालना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: Mian Muhammad Mansha : कौन हैं पाकिस्‍तान के 'अंबानी' मियां मुहम्‍मद, जो हो गए भारत की तरक्‍की के मुरीद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
'भारत-विरोधी ताकतें कभी...', लंदन के वीडियो को लेकर रिजिजू का कांग्रेस पर तंज
'भारत-विरोधी ताकतें कभी...', लंदन के वीडियो को लेकर रिजिजू का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget