एक्सप्लोरर

Corona in China: चीन में कोरोना से दहशत, बीजिंग में वायरस से विस्फोट की चेतावनी, शंघाई में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग

Coronavirus Outbreak in Beijing: बीजिंग के दो जिलों में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नाइटक्लब और कुछ मनोरंजन स्थलों को बंद कर दिया गया है.

China Beijing Explosive Covid-19 Outbreak: चीन में कोरोना महामारी से एक बार फिर दहशत का माहौल है. राजधानी बीजिंग (Beijing) में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद हड़कंप है. यहां कोविड-19 (Covid-19 ) के विस्फोटक प्रकोप की स्थिति से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. सरकारी स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि राजधानी बीजिंग में कोरोना ने तेजी से पैर पसार रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीजिंग में कोरोना विस्फोट (Covid-19 in Beijing) को लेकर चेतावनी जारी की है. 

बीजिंग के दो जिलों में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है. कोविड के प्रसार को कम करने के लिए यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नाइटक्लब और कुछ मनोरंजन स्थलों को बंद कर दिया गया है. साथ ही चीन की वाणिज्यिक राजधानी शंघाई में हेयर और ब्यूटी सैलून से जुड़े मामलों में उछाल को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग को शुरू किया गया है. 

बीजिंग में कोरोना के विस्फोटक प्रकोप से दहशत

बीजिंग में ताजा मामले एक बार से जुड़े थे जिसे हेवन सुपरमार्केट बार के नाम से जाना जाता है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि शुक्रवार को शहर में सामने आए 61 नए संक्रमित मामलों में से सभी या तो बार गए थे या इससे जुड़े हुए थे. बीजिंग नगरपालिका सरकार के प्रवक्ता जू हेजियान ने मीडिया को बताया कि 'हेवन सुपरमार्केट बार' से संबंधित मामलों का हालिया प्रकोप काफी विस्फोटक है और इससे संक्रमण और तेजी से फैला है.

चीन में अब तक कोरोना से कितनी हुई मौतें?

बीजिंग में शनिवार को दोपहर 3 बजे तक कोविड-19 के 46 नए मामले दर्ज किए गए. शहर में फिलहाल नए प्रतिबंधों की घोषणा नहीं की गई है. चीन के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 140 करोड़ लोगों के देश में कोविड-19 महामारी से 5,226 मौतें हुई हैं. चीन कोरोना महामारी की शुरुआत से ही काफी सतर्क रहा है और यहां कोरोना प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराया जाता रहा है.

चीन में लागू है जीरो कोविड पॉलिसी

दुनियाभर में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से जंग अभी तक जारी है. हालांकि चीन में कोविड-19 (Covid-19 in China) संक्रमण की दर वैश्विव मानकों से काफी कम बताया जाता है. बावजूद इसके चीन में जीरो कोविड पॉलिसी (Zero Covid Policy) लागू है और इसके तहत कोरोना को लेकर काफी सख्ती है. चीन की सरकार का मानना है कि जीरो कोविड पॉलिसी के तहत कठोर नियम देश के बुजुर्गों और चिकित्सा प्रणाली की रक्षा को लेकर लागू की गई है.

ये भी पढ़ें:

China Population: घटती जन्म दर का संकट गहराया, जबरन बच्चे पैदा करने के लिए मजबूर कर सकता है चीन: रिपोर्ट

WTO Geneva Meet: आज से शुरू होगा WTO सम्मेलन, किसानों और मछुआरों के हितों की रक्षा पर जोर देगा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget