एक्सप्लोरर

चीन में लौटा कोरोना का बदला रूप, एक्सपर्ट का दावा- पहले से ज्यादा खतरनाक, रिसर्च जारी

चीन में कोरोना वायरस रूप बदल कर वापस आया है.एक्सपर्ट ने दावा किया कि ये पहले से ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है.

बीजिंग: कोरोना के फैलने से दुनिया परेशान है लेकिन चीन से फैला कोरोना जब चीन लौटा तो चीनी डॉक्टर ज्यादा परेशान हो गए हैं. चीन में लौटा कोरोना वायरस रूप बदल कर लौटा है. अब इस बदले हुए वायरस पर रिसर्च हो रही है. अब तक कोरोना को काबू करने वाला चीन कोरोना के बदले हुए रूप से और भी डर रहा है.

चीन के जिलिन प्रांत में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग की जा रही है. वुहान शहर में भी कोरोना के केस के बाद टेस्टिंग की जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि नए रूप में कोरोना की पहचान भी आसान नहीं रही है. नेशनल हेल्थ कमिशन सदस्य क्यूई हाइबो के मुताबिक, ''ये नए केस अलग हैं. इनमें रोग पनपने की अवधि लंबी है और इस दौरान मरीज में कोई लक्षण नहीं होते. इससे आसानी से कोरोना संक्रमण फैल जाता है. इसमें अधिकांश लोगों में बुखार भी नहीं है. बस मरीज में थकान होती है और गला दर्द होता है.''

यूई हाइबो चीन में नेशनल हेल्थ कमीशन में मेडिकल ट्रीटमेंट एक्सपर्ट ग्रुप के सदस्य हैं. उनका दावा है कि इस बार लक्षण अलग हैं. अब पहले की तरह बुखार, सर्दी जुकाम और सांस लेने में तकलीफ नजर नहीं आ रही इसलिए इसके फैलने की आशंका ज्यादा है. हालांकि ये पहले कोरोना से कुछ कम खतरनाक है.

क्यूई हाइबो ने बताया, ''वुहान में हमने देखा की मरीजों में के फेफड़े, दिल, किडनी और पेट की आंतों को नुकसान पहुंचा था. पर जो विदेश से जो कोरोना केस आ रहे हैं उनमें सिर्फ फेंफड़ों में ज्यादा नुकसान हो रहा है.''

चीन के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चीन में कुल 82965 केस हैं. बीते 24 घंटे में चीन में सिर्फ 5 केस सामने आए हैं. चीन का दावा है कि कोरोना से चीन में 4634 मरीजों की मौत हुई. अब चीन में सिर्फ 87 एक्टिव केस रह गए हैं. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि सिर्फ लक्षण में नहीं जीन सिक्वेंस में भी कोरोना का वायरस पहले वालों से अलग है.

क्यूई हाइबो के मुताबिक, ''जीन सिक्वेंस की बात करें तो नए केसों में,जो विदेश से आए हैं, उनमें फर्क है. नए केसों का वायरस हुवाई में मिले वायरस से बदला हुआ नजर आ रहा है.'' चीन ने वायरस पर कब्जा किया है लेकिन जिलिन प्रांत में 133 केस सामने आए जबकि वुहान में एक केस फिर से मिला है. जिसके बाद बड़े पैमाने पर कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग और टेस्ट किए जा रहे हैं.

ये भी पढृें-

बस विवाद: जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार हुए यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष, 14 दिन के लिए जेल भेजे गए

25 मई से देश में शुरू होगी घरेलू विमान सेवा, आज नागरिक उड्डयन मंत्री देंगे पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget