एक्सप्लोरर

बस विवाद: जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार हुए यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष, 14 दिन के लिए जेल भेजे गए

लल्लू को आगरा में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था.बस विवाद में जमानत मिलने के बाद उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया गया.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कहर के बीच उत्तर प्रदेश में सियासत का दौर जारी है. कांग्रेस और बीजेपी के बीच बस को लेकर शुरू हुई राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. अब यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बस विवाद में जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार कर लिया गया है. देर रात लखनऊ में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद लल्लू 14 दिन के लिए जेल भेजे गए हैं.

अजय लल्लू को लखनऊ पुलिस ने रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था. इसके बाद महानगर में उनका मेडिकल के साथ कोरोना टेस्ट भी करवाया गया. कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू अस्थाई जेल में रहेंगे. आगरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ़्तारी के बाद लखनऊ पुलिस देर रात उन्हें राजधानी लेकर पहुंची थी.

अजय लल्लू को लखनऊ लाने की सूचना पुलिस को पहले से ही थी इसके चलते हजरतगंज से लेकर महानगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई. पुलिस ने लल्लू का मेडिकल चेकअप कराया और कोरोना जांच करवाई इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने उन्हे पेश किया गया जहां से उन्हे 14 दिन कि न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. अजय लल्लू के लखनऊ लाने की सूचना जैसे ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिली, वो मिलने पहुंच गए. हालांकि भारी पुलिस बल होने के चलते कोई उनसे मिल नहीं सका.

लल्लू ने राजस्थान-यूपी सीमा पर बसों को रोके जाने का विरोध किया था

लल्लू को आगरा में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था, जब उन्होंने राजस्थान-यूपी सीमा पर बसों को रोके जाने का विरोध किया था. आगरा की एक अदालत ने उन्हें बुधवार को जमानत दे दी. लेकिन उन्हें बाद में लखनऊ के एक थाने में दर्ज एक अन्य प्राथमिकी के संबंध में फिर गिरफ्तार कर लिया गया. लखनऊ में मंगलवार को दर्ज प्राथमिकी में लल्लू और प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर धोखाधड़ी और दस्तावेजों में हेरफेर का आरोप लगाया गया है.

यह भी पढ़ें-

1 जून से रोजाना चलने वाली 200 ट्रेनों के लिए आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget