एक्सप्लोरर

चीन से पाकिस्तान जा रहा था परमाणु और मिसाइल कंसाइनमेंट, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई में रोका, जानें सीमा पार से क्या आया बयान

भारत की ओर से जब्त किए गए जहाज पर पाकिस्तान की तरफ से बयान आया है. पड़ोसी देश का कहना है कि भारतीय मीडिया में जहाज के बारे में जो दावा किया जा रहा है उसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है.

Pakistan On Seizing Ship: मुंबई बंदरगाह पर भारत की ओर से जब्त किए गए जहाज पर पाकिस्तान का बयान आया है. हाल ही में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चीन से पाकिस्तान जा रहे एक जहाज को अपने कब्जे में लिया है. दावा किया जा रहा है कि इस जहाज पर परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़े कंसाइनमेंट मौजूद हैं. 

पाकिस्तान का कहना है कि भारतीय मीडिया में जहाज के बारे में जो दावा किया जा रहा है उसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है. पाकिस्तान ने इस बात से भी इनकार किया है कि जहाज पर मिसाइल से जुड़ा सामान मौजूद है.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान 

शनिवार (02 मार्च, 2024) को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ''यह रिपोर्ट भारतीय मीडिया की ओर से हमेशा से ही तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने की आदत को दर्शाती है. मामला कराची स्थित एक वाणिज्यिक इकाई की ओर से वाणिज्यिक मशीन की खरीद का है, जो पाकिस्तान में ऑटोमोबाइल सेक्टर में मशीनों की आपूर्ति को पूरा करता है. जहाज में मौजूद उपकरण पूरी तरह से व्यावसायिक उद्योग के लिए हैं. पूरी लेनदेन पुख्ता दस्तावेजों के साथ पारदर्शी बैंकिंग चैनलों से हुई है."

पाकिस्तान ने की निंदा 

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से भारत के इस कदम की निंदा की गई है. प्रवक्ता के मुताबिक मामले से संबंधित निजी संस्थाएं इस जब्ती के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में हैं. उनका कहना है कि ऐसे मामले उन देशों की मानसिकता को उजागर करते हैं जो अंतरराष्ट्रीय कानून का हमेशा उल्लंघन करते हैं.

क्या है पूरा मामला? 

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से हाल ही में मुंबई बंदरगाह पर चीन से पाकिस्तान जा रहे जहाज को अपने कब्जे में लिया गया है. भारत को इस जहाज में कुछ संदिग्ध सामान होने की सूचना मिली थी. जब अधिकारियों ने जांच शुरू की तो शिप में पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी कुछ संदिग्ध चीजें मिलीं. जिसके बाद से जहाज की लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Shehbaz Sharif News: आइए हम साथ आएं और...पाकिस्तान के PM बनने के बाद कश्मीर को लेकर यह क्या बोल गए शहबाज शरीफ? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget