एक्सप्लोरर

China iPhone Protest: चीन में iPhone बनाने वाली सबसे बड़ी फैक्टरी में हिंसक प्रदर्शन, सख्त कोविड नियमों को लेकर है गुस्सा

China Violence iPhone City: चीन में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप देखने को मिल रहा है. कई बड़े शहरों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है. कारखानों में भी कर्मचारी डर के साये में काम करने को मजबूर है.

China Violence iPhone City: चीन में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी एप्पल आईफोन (iPhone) फैक्टरी में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन की ख़बर सामने आई है. चीन के हेनान प्रांत के झेंगझोऊ (Zhengzhou) स्थित फॉक्‍सकॉन (Foxconn) फैक्‍टरी के कर्मचारियों ने ये विरोध प्रदर्शन किया है. फैक्ट्री के इन कर्मचारियों में  सख्‍त कोविड प्रतिबंधों और वेतन नहीं मिलने को लेकर नाराजगी है. इन कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने से घबराहट भी है. 

फॉक्सकॉन, एप्पल सहित कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए गैजेट्स को असेंबल करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी है. फॉक्‍सकॉन की फैक्‍टरी में सितंबर में लॉन्‍च हुए Apple के iPhone 14 को असेंबल किया जाता है.  

सख्त कोविड नियमों को लेकर गुस्से में हैं कर्मचारी 

फॉक्‍सकॉन फैक्‍टरी के कर्मचारियों के प्रदर्शन के कई वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दर्जनों कर्मचारी सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं और नारे लगा रहे हैं. दंगारोधी पुलिस भी वहां तैनात दिख रही है. पुलिसकर्मियों के साथ भी कर्मचारियों की झड़प हो रही है.  

रॉयटर्स समाचार एजेंसी के मुताबिक चीन स्थित एप्पल आईफोन के दुनिया के सबसे बड़े कारखाने में कर्मचारियों को कोरोना वायरस के कारण लागू प्रतिबंधों के बीच कॉन्ट्रेक्ट संबंधी विवाद के चलते पीटा गया और हिरासत में रखा गया. सोशल मीडिया पर बुधवार को पोस्ट किए गए कुछ वीडियो में यह नजर आ रहा है और कारखाने के कर्मचारियों ने भी यह जानकारी दी.

चीनी सोशल मीडिया पर मौजूद कारखाने के वीडियो में नकाब पहने हजारों प्रदर्शनकारी सफेद सुरक्षात्मक सूट पहने पुलिसकर्मियों का सामना करते हुए दिख रहे हैं. एक शख्स के सिर पर डंडा मारा गया और एक अन्य को उसके हाथ पीछे की ओर बांधकर ले जाते हुए दिख रहा है. 

 

आईफोन सिटी के नाम से मशहूर है फॉक्‍सकॉन फैक्टरी 

मध्‍य चीन में स्थित फॉक्‍सकॉन की इस फैक्‍टरी को आईफोन सिटी भी कहा जाता है. यहां करीब 2 लाख से ज्‍यादा कर्मचारी काम करते हैं. इस फैक्‍टरी में दुनिया का सबसे ज्‍यादा आईफोन असेंबल किए जाते हैं. झेंगझोऊ इलाके में कोविड-19 के कई मामले सामने आने के बाद से ही सख्‍त लॉकडाउन लगा दिया गया है. फॉक्‍सकॉन फैक्‍टरी में भी कर्मचारी इन प्रतिबंधों के बीच ही काम करने को मजबूर हैं.

पहले भी फैक्टरी के वीडियो हो चुके हैं वायरल 

इस फैक्टरी के कुछ वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर दिखाई दिया था. 31 अक्‍टूबर को वायरल हुए इन वीडियो में फॉक्‍सकॉन फैक्‍टरी की दीवार फांदकर कुछ श्रमिक भागते दिखे थे. उस वक्त कहा गया था कि फैक्‍टरी के कुछ कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद डरे हुए कर्मचारी अपना सामान हाथों में लेकर भाग रहे हैं. उन्‍हें आशंका थी कि सरकार कर्मचारियों को फैक्‍टरी में ही बंद कर देगी. लॉकडाउन लागू होने के बाद यहां काम कर रहे लोग दहशत में थे.  

चीन के कारखानों में काम कर रहे श्रमिकों में यहां की सरकार की ओर से आपनाई जा रही जीरो कोविड नीति को लेकर डर के साथ नाराजगी भी है. चीन की सरकार इस नीति के तहत जहां भी कोरोना के मामले सामने आते हैं, वहां सख्त लॉकडाउन लागू कर देती है. इसके साथ ही संक्रमित लोगों को क्‍वारंटाइन कर देती है.  

चीन की सरकार की इस सख्त नीति से फैक्टरी के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एप्पल इंक ने पहले चेतावनी दी थी कि झेंगझोउ कारखाने पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण नए iPhone 14 मॉडल बाजार में देरी से उपलब्ध होंगे. 

यह भी पढ़ें: चीन में बेकाबू होता कोरोना! तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव केस, कई शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात, चिंता में स्वास्थ्य अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget